फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Origin Hinduja Brothers Top UK Annual Rich List Of The Sunday Times

ब्रिटेन के अमीरों में भारतीयों का दबदबा, हिंदुजा ब्रदर्स टॉप पर, 40 अन्य भारतीय भी शामिल

Mon, 08 May 2017 10:07 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Mon, 08 May 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
Indian Origin Hinduja Brothers Top UK Annual Rich List Of The Sunday Times
हिंदुजा ब्रदर्स

ब्रिटेन के अमीरों की सालाना सूची में भारतीयों का दबदबा कायम है। ब्रिटेन के  इस साल 134 अमीरों की सूची में भारतीय मूल के हिंदुजा ब्रदर्स टॉप पर हैं।  

विज्ञापन


द संडे टाइम्स की इस साल की अरबपतियों की सूची के मुताबिक हिंदुजा ब्रदर्स के पास 16.2 अरब पाउंड यानी 1.34 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है। पिछले साल के मुकाबले ये 26560 करोड़ रुपए ज्‍यादा है।
विज्ञापन


हिंदुजा ब्रदर्स के अलावा इस लिस्ट में भारतीय मूल के 40 से अधिक अरबपति शामिल हैं। भारतीय मूल के उद्योगपति बंधु डेविड और सिमोन रियूबेन सूची में तीसरे, स्टील उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल चौथे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा इस सूची में भारतीय मूल के गुजराती बंधु मोहसिन और जुबेर इसा, लॉर्ड स्वराज पॉल, मठाडू बंधु, श्रीप्रकाश लोहिया, सुनील वासवानी, अनिल अग्रवाल और सिमोन, बाबी और रोबिन अरोड़ा का नाम भी शामिल हैं।


इस सूची के मुताबिक ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर होने को लेकर अनिश्चितता के बावजूद देश के अरबपतियों की धन कमाने की क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ा। अमीरों की कुल संपत्ति बढ़कर रिकॉर्ड 658 अरब पाउंड हो गई जो बीते साल की तुलना में 14 फीसदी  का इजाफा दिखाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed