{"_id":"5936a7484f1c1b901c9c89d6","slug":"indian-nri-will-adopted-500-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"शानदार! सामने आए NRI, संवारेंगे देश के 500 गांवों की तकदीर, लेंगे गोद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शानदार! सामने आए NRI, संवारेंगे देश के 500 गांवों की तकदीर, लेंगे गोद
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
Updated Tue, 06 Jun 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका में रह रहे प्रवासी भारतीयों ने एक शानदार पहल करते हुए देश के 500 गांवों को गोद लेने की इच्छा जताई है। गांवों को गोद लेने का उद्देश्य उन्हें विकसित करना और वहां मूलभूत सुविधाओं का विकास करना है।
अमेरिका के सिलिकॉन वैली से जारी एक बयान में बताया गया है कि एक जुलाई को इन गांवों के नामों की घोषणा की जाएगी। प्रवासी भारतीयों के समूह ओवरसीज वालंटियर फॉर बेटर इंडिया द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविंशकर के मौजूदरहने की भी उम्मीद है जो इस अवसर पर व्याख्यान देंगे।
बता दें कि ओवरसीज वालंटियर फॉर बेटर इंडिया के दुनियाभर में काफी सदस्य हैं जो अपने अपने स्तर पर भारत के विकास में योगदान देने के लिए प्रयासरत रहते हैं। ओवीबीआई के अध्यक्ष सतेज चौधरी ने बयान जारी कर बताया कि किसानों की बढ़ती आत्महत्याओं, बढ़ती बेरोजगारी की दर और ग्रामीण स्तर सुधारने के मकसद से संगठन देश के चुनिंदा 500 गांवों को गोद लेगा।