फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy will commission MH 60R Seahawk multi-role helicopter at INS Garuda

Indian Navy: भारतीय नौसेना की ताकत में होगा इजाफा, INS गरुड़ पर कमीशन करेगी MH-60R सीहॉक मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर

Sun, 03 Mar 2024 05:56 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि (केरल) Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 03 Mar 2024 05:56 PM IST
सार

Indian Navy: भारतीय नौसेना बुधवार को कोच्चि में आईएनएस गरुड़ पर नए एमएच 60आर सीहॉक मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर को कमीशन करेगी।

विज्ञापन
Indian Navy will commission MH 60R Seahawk multi-role helicopter at INS Garuda
MH 60R Seahawk multi-role helicopter - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय नौसेना बुधवार को कोच्चि में आईएनएस गरुड़ पर नए एमएच 60आर सीहॉक मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर को कमीशन करेगी। यह ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर का एक समुद्री संस्करण है। इसे भारत के रक्षा क्षेत्र के आधुनिकीकरण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। सीहॉक स्क्वाड्रन को भारतीय नौसेना में आईएनएएस 334 के रूप में कमीशन किया जाएगा। 

विज्ञापन


आईएनएएस 334 स्क्वाड्रन में हेलीकॉप्टर्स के शामिल होने से हिंद महासागर क्षेत्र में भारतीय नौसेना की परिचालन क्षमता में काफी इजाफा होने की उम्मीद है। हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी सेना की गतिविधियां बढ़ रही हैं। अमेरिका में बने एमएच 60आर सीहॉक ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर का समुद्री संस्करण है। 
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर को पनडुब्बी रोधी युद्ध, सतह-रोध युद्ध, खोज और बचाव व चिकित्सा निकासी सहित अन्य अभियानों के लिए डिजाइन किया गया है। नौसेना ने कहा, सीहॉक में आधुनिक हथियार और सेंसर भारतीय नौसेना की समुद्री सुरक्षा जरूरतों को पूरा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने फरवरी 2020 में 24 एमएच 60आर की खरीद के लिए अमेरिका के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। नौसेना ने कहा, हिंद महासागर क्षेत्र में सीहॉक की तैनाती भारतीय नौसेना की समुद्री मौजूदगी को मजबूत करेगी और संभावित खतरों को दूर करेगी। इससे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में एक सुरक्षित माहौल सुनिश्चित होगा। एमएच 60 आर हेलीकॉप्टर भारत की ब्लू-वाटर क्षमताओं को बढ़ाएगा और नौसेना की परिचालन क्षमता का विस्तार करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed