{"_id":"619e19a95dc2af4da41afd0f","slug":"indian-navy-will-commission-fourth-stealth-scorpene-class-submarine-ins-vela-in-mumbai-on-november-25-wil-be-a-big-boost-in-indian-ocean","type":"story","status":"publish","title_hn":"INS Vela: नौसेना के बेड़े में आईएनएस वेला शामिल, यह स्कॉर्पीन श्रेणी की चौथी पनडुब्बी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
INS Vela: नौसेना के बेड़े में आईएनएस वेला शामिल, यह स्कॉर्पीन श्रेणी की चौथी पनडुब्बी
Thu, 25 Nov 2021 11:01 AM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:01 AM IST
सार
कमांडिंग ऑफिसर अनीष मैथ्यू ने बताया - यह हम सभी के लिए गर्व का अवसर है। इस पनडुब्बी में बैटरी और आधुनिक संचार व्यवस्था स्वदेशी है। इसलिए यह आत्मनिर्भर भारत के सपने को भी बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
नौसेना ने पनडुब्बी आईएनएस वेला को सेवा में शामिल किया
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय नौसेना ने देश की नौसैन्य शक्ति में और बढ़ोतरी करते हुए पनडुब्बी आईएनएस वेला को सेवा में शामिल किया। भारतीय नौसेना को कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी परियोजना-75 के तहत कुल छह पनडुब्बियों को सेवा में शामिल करना है। आईएनएस वेला सेवा में शामिल की गई इस श्रेणी की चौथी पनडुब्बी हैं।
विज्ञापन
पनडुब्बी को नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह की उपस्थिति में सेवा में शामिल किया गया। इससे पहले, नौसेना ने 21 नवंबर को युद्धपोत आईएनएस विशाखापट्टनम को सेवा में शमिल किया था। इस प्रकार नौसेना को एक सप्ताह में आईएनएस विशाखापट्टनम के बाद आईएनएस वेला के रूप में दो ‘उपलब्धियां’ हासिल हुई हैं।
विज्ञापन
#WATCH | Indian Navy to commission fourth stealth scorpene class submarine, INS Vela in Mumbai on November 25
विज्ञापन विज्ञापन
(Source: Eastern Naval Command) pic.twitter.com/Q7Is0h11UZ — ANI (@ANI) November 24, 2021
हिंद महासागर में चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए यह कदम काफी अहम माना जा रहा है। इससे पहले 21 नवंबर को नौसेना ने एक गाइडेड मिसाइल विध्वंसक पोत (डेस्ट्रॉयर) विशाखापत्तनम को भी अपने बेड़े में शामिल किया था। मिसाइल विध्वंसक पोत और चौथी स्कॉर्पीन की पनडुब्बी के शामिल होने से नौसेना को इस क्षेत्र में काफी बढ़त मिलने की उम्मीद है।