Indian Navy: PM मोदी ने युद्धपोतों आईएनएस सूरत, नीलगिरि और वाघशीर को राष्ट्र को समर्पित किया; जानिए इनकी ताकत
इससे पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि तीन फ्रंटलाइन नौसैनिक युद्धपोतों के नौसेना में शामिल होने से रक्षा क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्वकर्ता बनने की भारत की कोशिशों को मजबूती मिलेगी तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रयास बढ़ेगा।
Please wait...
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह घनघोर कोहरे के बीच दिल्ली से मुंबई पहुंचे। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में नौसेना के तीन अग्रणी युद्धपोतों INS सूरत, INS नीलगिरि और INS वाघशीर को राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि तीन फ्रंटलाइन नौसैनिक युद्धपोतों के नौसेना में शामिल होने से रक्षा क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्वकर्ता बनने की भारत की कोशिशों को मजबूती मिलेगी तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रयास बढ़ेगा।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi receives Guard of Honour on his arrival in Mumbai, Maharashtra
विज्ञापन
Prime Minister will dedicate three frontline naval combatants INS Surat, INS Nilgiri and INS Vaghsheer to the nation on their commissioning at the Naval Dockyard in Mumbai today.… pic.twitter.com/Nd0j3a2khNविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 15, 2025
नौसेना की ताकत बढ़ेगी
तीन प्रमुख नौसैनिक युद्धपोतों का जलावतरण रक्षा निर्माण और समुद्री सुरक्षा में वैश्विक रूप से अग्रणी बनने के भारत के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
#WATCH | Indian Navy on its latest submarine INDS Vagsheer and combatants INS Surat and INS Nilgiri
— ANI (@ANI) January 15, 2025
PM Modi will dedicate three frontline naval combatants INS Surat, INS Nilgiri and INS Vaghsheer to the nation on their commissioning at the Naval Dockyard in Mumbai today.
(… pic.twitter.com/vhHFqWnfSm
आईएनएस सूरत
पी15बी गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर परियोजना का चौथा और अंतिम युद्धपोत आईएनएस सूरत दुनिया के सबसे बड़े और सबसे परिष्कृत विध्वंसक युद्धपोतों में से एक है। इसमें 75 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री है और यह अत्याधुनिक हथियार-सेंसर पैकेज और उन्नत नेटवर्क-केंद्रित क्षमताओं से लैस है।
आईएनएस नीलगिरि
पी17ए स्टील्थ फ्रिगेट परियोजना का पहला युद्धपोत आईएनएस नीलगिरि, भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो द्वारा डिजाइन किया गया है। इसे बढ़ी हुई क्षमता, समुद्र में लंबे समय तक रहने तथा स्टील्थयुक्त उन्नत सुविधाओं के साथ नौसेना में शामिल किया गया है। यह स्वदेशी फ्रिगेट की अगली पीढ़ी को दर्शाता है।
आईएनएस वाघशीर
पी75 स्कॉर्पीन परियोजना की छठी और अंतिम पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर, पनडुब्बी निर्माण में भारत की बढ़ती विशेषज्ञता का प्रतिनिधित्व करती है। इसका निर्माण फ्रांस के नौसेना समूह के सहयोग से किया गया है।
महायुति विधायकों से जंगी जहाज INS आंग्रे पर संवाद करेंगे पीएम
प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को अपनी मुंबई यात्रा के दौरान सत्ताधारी महायुति के विधायकों से मिलेंगे और उन्हें सुशासन का मंत्र देंगे। पीएम मोदी नौसेना डॉकयार्ड में दो युद्धपोत और एक पनडुब्बी राष्ट्र को समर्पित करने के बाद नौसेना डॉकयार्ड में ही सत्ताधारी महायुति के विधायकों से मिलेंगे, जिसमें तीनों घटक दल भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के विधायक शामिल होंगे। यह पहला अवसर है, जब प्रधानमंत्री जंगी जहाज आईएनएस आंग्रे में विधायकों से मुलाकात करेंगे।