फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy Sanjay Vatsayan Deputy Chief Vinita McCarthy DCIDS Krishna Swaminathan Naval Headquarters

Indian Navy: संजय वात्सायन बने भारतीन नौसेना के 47वें उपप्रमुख, रणनीति और मिसाइल सिस्टम में हासिल है बादशाहत

Fri, 01 Aug 2025 02:24 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Fri, 01 Aug 2025 02:24 PM IST
सार

वाइस एडमिरल संजय वात्सायन ने भारतीय नौसेना के 47वें उपप्रमुख का पद संभाल लिया है। वे गनरी और मिसाइल सिस्टम्स के विशेषज्ञ हैं और कई प्रमुख ऑपरेशनल और स्टाफ पदों पर काम कर चुके हैं। इससे पहले उन्होंने INS विक्रमादित्य और INS मैसूर जैसे युद्धपोतों की कमान संभाली है।

विज्ञापन
Indian Navy Sanjay Vatsayan  Deputy Chief Vinita McCarthy DCIDS Krishna Swaminathan Naval Headquarters
वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामिनाथन और वाइस एडमिरल संजय वात्सायन - फोटो : PTI

विस्तार

वाइस एडमिरल संजय वात्सायन ने एक अगस्त को नौसेना के 47वें उपप्रमुख के रूप में पदभार संभाल लिया। वह मिसाइल और गनरी सिस्टम के विशेषज्ञ हैं। इससे पहले वे कई अहम संचालन, स्टाफ और प्रशिक्षण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। भारतीय नौसेना ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर दी।
विज्ञापन


संजय वात्सायन ने एक जनवरी 1988 को नौसेना में कमीशन प्राप्त किया था। अपनी सेवा के दौरान उन्होंने डिप्टी चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (डीसीआईडीएस), पूर्वी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ, नेशनल डिफेंस अकादमी के डिप्टी कमांडेंट, पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग और नौसेना मुख्यालय में पॉलिसी और प्लान्स के सहायक प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।
विज्ञापन


पूर्व उपप्रमुख को नई जिम्मेदारी
वत्स्यायन ने वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामिनाथन का स्थान लिया है, जिन्होंने पश्चिमी नौसेना कमान (वेस्टर्न नेवल कमांड) के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (FOCinC) का पद संभाल लिया है। यह बदलाव 31 जुलाई को मुंबई में INS शिकरा में एक समारोह के दौरान हुआ। स्वामिनाथन ने गौरव स्तंभ पर शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लोकसभा में राजनाथ सिंह और अमित शाह पर जमकर भड़कीं प्रियंका गांधी


वाइस एडमिरल स्वामिनाथन का भी शानदार रिकॉर्ड
कृष्णा स्वामिनाथन ने भी 1 जुलाई 1987 को नौसेना में कमीशन प्राप्त किया था। वे नेशनल डिफेंस अकादमी, यूके के श्रिवेनहम स्थित ज्वाइंट सर्विसेज कमांड और स्टाफ कॉलेज, करंजा के कॉलेज ऑफ नेवल वॉरफेयर और अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज से शिक्षित हैं। उन्होंने INS विद्युत, INS विनाश, INS कुलिश, INS मैसूर और INS विक्रमादित्य जैसे जहाजों की कमान संभाली है।

ये भी पढ़ें- 'संस्कृत को संवाद की भाषा बनाना जरूरी...', भागवत बोले- समझना ही नहीं, बोलना भी चाहिए

नए DCIDS ने भी संभाला कार्यभार
इसके साथ ही वाइस एडमिरल विनीता मैकार्टी ने एक और अहम पदभार संभाला है। उन्होंने इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के डिप्टी चीफ (नीति योजना और बल विकास) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। इससे पहले वे नेवल मुख्यालय में कंट्रोलर पर्सनल सर्विसेज के पद पर कार्यरत थे। उनकी नियुक्ति से तीनों सेनाओं के बीच तालमेल, रणनीतिक नीति निर्माण और भविष्य की सैन्य तैयारी को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed