फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian navy rescue another ship mv ruen from somali pirates hijacked in december after bangladesh vessel

Navy: समुद्री लुटेरों के कब्जे से एक और जहाज बचाने की कोशिश, नौसेना के युद्धपोत पर हुई फायरिंग, देखिए Video

Sat, 16 Mar 2024 12:36 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 16 Mar 2024 12:36 PM IST
सार

एमवी रुएन जहाज को बीते साल दिसंबर में समुद्री लुटेरों ने अगवा कर लिया था। उस वक्त भी नौसेना ने जहाज को समुद्री लुटेरों के कब्जे से बचाने की कोशिश की थी। एमवी रुएन का समुद्री लुटेरे अन्य जहाजों को लूटने के लिए इस्तेमाल कर रहे थे।

विज्ञापन
indian navy rescue another ship mv ruen from somali pirates hijacked in december after bangladesh vessel
एमवी रुएन - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय नौसेना के हिंद और अरब महासागर में बढ़ते प्रभाव का एक और उदाहरण देखने को मिला है। नौसेना सोमालियाई लुटेरों से एक जहाज को बचाने की कोशिश कर रही है। बचाव अभियान के दौरान समुद्री लुटेरों ने नौसेना के युद्धक जहाज पर हमला भी किया, लेकिन नौसेना द्वारा भी समुद्री लुटेरों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। जिस जहाज को बचाने की कोशिश की जा रही है, वह एमवी रुएन जहाज है, जिसे समुद्री लुटेरों ने बीते साल दिसंबर में हाइजैक किया था।
विज्ञापन


बीते साल दिसंबर में समुद्री लुटेरों ने जहाज को किया था हाईजैक
गौरतलब है कि एमवी रुएन जहाज को बीते साल दिसंबर में समुद्री लुटेरों ने अगवा कर लिया था। उस वक्त भी नौसेना ने जहाज को समुद्री लुटेरों के कब्जे से बचाने की कोशिश की थी। उस दौरान नौसेना ने क्रू के सदस्यों में से एक को बचाया था। अब एमवी रुएन का समुद्री लुटेरे अन्य जहाजों को लूटने के लिए इस्तेमाल कर रहे थे। नौसेना ने 15 मार्च को एमवी रुएन जहाज को सोमालिया के पूर्वी तट पर इंटरसेप्ट किया। नौसेना ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय नियमों के मुताबिक समुद्री लुटेरों के जहाज के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नौसेना ने बयान जारी कर बताया कि 'समुद्री लुटेरों ने भारतीय नौसेना के युद्धक जहाज पर फायरिंग की। इसके बाद जहाज पर मौजूद समुद्री लुटेरों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया।' हालांकि कार्रवाई अभी भी जारी है। नौसेना ने कहा कि 'इंडियन नेवी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।'
विज्ञापन




समुद्री लुटेरों से बचाया गया जहाज माल्टा का है, जिसे समुद्री लुटेरों ने 14 दिसंबर 2023 को अदन की खाड़ी से अगवा कर लिया था। नौसेना ने उस वक्त भी अपने युद्धक जहाज को एमवी रुएन की मदद के लिए भेजा था। नौसेना ने एक नाविक को बचाया था। यह जहाज कोरिया से तुर्किए की तरफ जा रहा था, जब जहाज को अगवा कर लिया गया था। 

14 मार्च को ही बांग्लादेशी जहाज को बचाया था
भारतीय नौसेना ने हाल ही में हिंद महासागर में एक बांग्लादेशी जहाज को भी सोमालिया के समुद्री लुटेरों से बचाया था। 12 मार्च को मोजांबिक से संयुक्त अरब अमीरात जा रहे बांग्लादेशी व्यापारिक जहाज को हिंद महासागर में 15-20 हथियारबंद लुटेरों ने अगवा करने की कोशिश की। हमले के वक्त जहाज पर बांग्लादेश के 23 क्रू मेंबर्स सवार थे। हाइजैक की सूचना मिलते ही नौसेना ने जवाबी कार्रवाई की और भारतीय युद्धपोत को बांग्लादेशी जहाज को बचाने के लिए रवाना किया। 14 मार्च की सुबह नौसेना ने बांग्लादेशी जहाज को रेस्क्यू कर लिया। जहाज पर मौजूद सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed