{"_id":"657e7753ed0591a14a0c9b67","slug":"indian-navy-multi-role-mh-60r-helicopter-in-country-pilot-training-complete-successfully-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Navy: देश में ही एमएच 60 हेलीकॉप्टर के पायलटों की ट्रेनिंग पूरी, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अहम कदम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Navy: देश में ही एमएच 60 हेलीकॉप्टर के पायलटों की ट्रेनिंग पूरी, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अहम कदम
Sun, 17 Dec 2023 10:35 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 17 Dec 2023 10:35 AM IST
सार
देश में ही एमएच 60आर हेलीकॉप्टर के पायलट की ट्रेनिंग होना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अहम कदम है।
विज्ञापन
ट्रेनिंग पूरी करने वाले नौसेना के पायलट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय नौसेना ने बताया है कि उन्होंने मल्टी रोल एमएच 60आर हेलीकॉप्टर के पायलटों की ट्रेनिंग देश में ही सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। नौसेना ने बताया कि यह ट्रेनिंग कोच्चि में आईएनएस गरुड़ पर हुई। रियर एडमिरल अंशुमान चौहान ने ट्रेनिंग पूरी करने वाले पायलटों को सर्टिफिकेट बांटे। बता दें कि देश में ही एमएच 60आर हेलीकॉप्टर के पायलट की ट्रेनिंग होना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अहम कदम है। बता दें कि पायलट ट्रेनिंग पूरी करने वालों में दो महिला अफसर भी शामिल हैं।
अब से पहले अमेरिका में होती थी भारतीय पायलटों की ट्रेनिंग
बता दें कि मल्टी रोल एमएच 60 आर हेलीकॉप्टर भारत ने अमेरिका से खरीदे थे। नौसेना ने अमेरिका से 24 एमएच 60 आर हेलीकॉप्टर्स की डील की थी। इन हेलीकॉप्टर्स की मदद से भारत की एंटी सबमरीन युद्ध में क्षमताएं मजबूत हुई हैं। इन हेलीकॉप्टर्स के लिए पायलटों को ट्रेनिंग अब से पहले अमेरिका में दी जाती थी। अब पहली बार देश में ही एमएच 60 आर हेलीकॉप्टर्स के पायलट को सफलतापूर्वक ट्रेनिंग दी गई है। भारतीय नौसेना के पहले बैच की ट्रेनिंग 1 अप्रैल 2022 को अमेरिका के नॉर्थ आइलैंड स्थित नेवल एयर स्टेशन पर पूरी हुई थी।
नौसेना के लिए अहम हैं एमएच 60 आर हेलीकॉप्टर्स
बता दें कि एमएच 60 आर हेलीकॉप्टर्स एक मल्टी मिशन हेलीकॉप्टर है। नौसैन्य तौर पर इसे सबसे आधुनिक हेलीकॉप्टर्स में शुमार किया जाता है। समुद्री सीमा की निगरानी करने, मेरीटाइम गतिविधियों पर नजर रखने और पानी के भीतर के खतरों से निपटने में यह हेलीकॉप्टर बेहद अहम है। नौसेना आईएनएस विक्रांत पर इस हेलीकॉप्टर की सफलतापूर्वक लैंडिग करा चुकी है। इसकी मदद से भारत की हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में स्थिति मजबूत हुई है। बता दें कि डील के तहत अमेरिका कई एमएच 60आर हेलीकॉप्टर्स का निर्माण भारत में ही करेगा।