फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian navy is participating in two days trilateral exercise SITMEX 2020

दो दिवसीय त्रिपक्षीय अभ्यास सिटमेक्स 2020 में हिस्सा ले रही है भारतीय नौसेना

Sun, 22 Nov 2020 07:41 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 22 Nov 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
Indian navy is participating in two days trilateral exercise SITMEX 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

भारतीय नौसेना सिंगापुर और थाईलैंड की नौसेनाओं के साथ अंडमान सागर में दो दिवसीय त्रिपक्षीय सिटमेक्स 2020 में हिस्सा ले रही है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि भारतीय नौसेना की स्वदेश निर्मित पनडुब्बी रोधी कोर्वेट (छोटा युद्धपोत) ‘कामोरता’ और मिसाइल कोर्वेट ‘करमुख’ पोत त्रिपक्षीय युद्धाभ्यास के दूसरे संस्करण में भाग ले रहे हैं। यह अभ्यास रविवार और सोमवार को होगा।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि दो दिन के समुद्री अभ्यास के दौरान तीनों नौसेनाएं कई तरह के युद्धाभ्यास करेंगी जिनमें हथियार चलाना और सतह युद्ध अभ्यास शामिल है। उन्होंने बताया कि सिटमेक्स श्रृंखला का यह अभ्यास भारतीय नौसेना, रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर नेवी (आरएसएन) और रॉयल थाई नेवी (आरटीएन) के बीच परस्पर श्रेष्ठ सहयोग और अंतर संचालन क्षमता के विकास के लिए आयोजित किया गया है।
विज्ञापन



अधिकारियों ने बताया कि अभ्यास में आरएसएन की ओर से उसके ‘दुर्जेय’ श्रेणी के फ्रिगेट ‘इंटरपिड’ और ‘एंड्योलरेंसू’ श्रेणी के टैंक लैंडिंग शिप ‘एंडेवर’ तथा आरटीएन की ओर से चाओ फ्राया श्रेणी का फ्रिगेट ‘काराबुरी’ भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह अभ्यास कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर बिना किसी संपर्क के, सिर्फ सागर में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इसका लक्ष्य तीनों मित्र देशों में समन्वय, सहयोग और साझेदारी का विकास करना है। भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित सिटमेक्स का पहला संस्करण सितंबर 2019 में पोर्ट ब्लेयर से कुछ दूर सागर में किया गया था। 2020 के इस अभ्यास का आयोजन आरएसएन ने किया है।

कल से अंडमान सागर में SIMBEX-20 की शुरुआत
इसके साथ ही भारतीय नौसेना 23 से 25 नवंबर तक भारत-सिंगापुर द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास सिमबेक्स-10 (SIMBEX-20) की मेजबानी करेगी। यह अभ्यास अंडमान सागर में होगा। इसका उद्देश्य परस्पर अंतर-संचालन को बढ़ाना और एक दूसरे की सबसे बेहतर क्रियाविधियों को लागू करना है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed