फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy is moving rapidly towards indigenization, Rajnath Singh said on Navy Day in Sidhudurg

Indian Navy: स्वदेशीकरण की ओर तेजी से बढ़ रही है भारतीय नौसेना, सिंधुदुर्ग में नौसेना दिवस पर बोले राजनाथ सिंह

Mon, 04 Dec 2023 11:59 PM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 04 Dec 2023 11:59 PM IST
सार

सिंधुदुर्ग में नौसेना दिवस को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय नौसेना के ऑपरेशनल जरूरतों को इतना महत्व दिया जितना कभी नहीं दिया गया था।

विज्ञापन
Indian Navy is moving rapidly towards indigenization, Rajnath Singh said on Navy Day in Sidhudurg
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने सोमवार को कहा कि भाजपा तेलंगाना में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में अपने प्रदर्शन की समीक्षा करेगी और अगले साल के लोकसभा चुनावों में अच्छे नतीजे हासिल करने का प्रयास करेगी।

विज्ञापन


सिंधुदुर्ग में नौसेना दिवस को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय नौसेना के ऑपरेशनल जरूरतों को इतना महत्व दिया जितना कभी नहीं दिया गया था। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के विजन की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से की।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि एक आम शासक वर्तमान के साथ भविष्य की दुनिया को देख पाता है और उसके अनुरूप आज की वास्तिवकताओं से आगे जाकर भविष्य की संभावनाओं को देखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वराज के लिए नौसेना की उपयोगिता को पहचाना
छत्रपति शिवाजी महाराज ने स्वराज के लिए नौसेना की उपयोगिता को पहचाना और नौसेना की स्थापना की। इसी तरह पीएम मोदी ने नौसेना पर खास ध्यान देकर अपने राष्ट्र और समाज को सुरक्षित रखने का प्रयास किया है। यह प्रधानमंत्री के नेतृत्व कौशल और विजन को दर्शाता है।

सिंह ने कहा कि एक दशक पहले तक यह माना जाता था कि देश के सामने आने वाले खतरे केवल भूमि आधारित हैं और नौसेना को उतना महत्व नहीं दिया गया। लेकिन, पीएम ने पिछले 9 वर्षों में थलसेना, वायुसेना के साथ नौसेना पर ध्यान केंद्रित किया। मोदी के नेतृत्व में भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की। दुनिया में भारत का कद बढ़ा है।

मिलती है प्रेरणा
वहीं नौसेना प्रमुख आर हरि कुमार ने कहा कि हम आगे बढ़ रहे हैं। 4 दिसंबर, 1971 को जब हमारी मिसाइल नौकाओं ने एक ऑपरेशन में कराची बंदरगाह को नष्ट कर दिया था। इससे हमें प्रेरणा मिलती है। नौसेना राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्र की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। 


राजनाथ सिंह ने सीमावर्ती गांव का जिक्र करते हुए बताया कि एक दशक तक जिन सीमावर्ती गांवों के सबसे अंतिम गांव माना जाता था, आज इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने से वह गांव पहले गांव के रूप में गिना जाने लगा है। उन्होंने नौसेना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि आपकी उपस्थिति नौसैनिकों में नया उत्साह प्रदान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed