फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy is all set to commission the first ASW-SWC, Arnala, at Naval Dockyard, Visakhapatnam, on June 18

Indian Navy: नौसेना को मिलेगा पहला 'एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट' INS अर्नाला, जानें इसकी खासियत

Fri, 06 Jun 2025 06:03 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 06 Jun 2025 06:03 PM IST
सार

आईएनएस अर्नाला 18 जून 2025 को विशाखापत्तनम में नौसेना में शामिल किया जाएगा। ये भारतीय नौसेना का पहला एएसडब्ल्यू - एसडब्ल्यूसी जहाज है। इसका निर्माण जीआरएसई और एलएंडटी ने मिलकर किया है। यह आत्मनिर्भर भारत की रक्षा उत्पादन नीति का बेहतरीन उदाहरण है।

विज्ञापन
Indian Navy is all set to commission the first ASW-SWC, Arnala, at Naval Dockyard, Visakhapatnam, on June 18
अर्नाला को कमीशन करने के लिए भारतीय नौसेना - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय नौसेना को 18 जून को एक नया और अत्याधुनिक जहाज मिलने जा रहा है। नौसेना के पहले एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट आईएनएस अर्नाला को औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल किया जाएगा। यह समारोह विशाखापत्तनम के नौसेना डॉकयार्ड में होगा और इसकी अध्यक्षता जनरल अनिल चौहान, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष करेंगे। इस कार्यक्रम की मेजबानी उत्तरी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, वाइस एडमिरल राजेश पेंढरकर करेंगे। इस मौके पर नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी, विशिष्ट अतिथि, और जहाज निर्माण से जुड़ी एजेंसियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

आईएनएस अर्नाला के बारें में जानिए
आईएनएस अर्नाला भारतीय नौसेना के लिए तैयार किए जा रहे 16  एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट जहाजों में से पहला जहाज है। यह जहाज खासतौर पर तटीय इलाकों में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाने और उन्हें नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस जहाज का निर्माण कोलकाता की कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) ने एलएंडटी शिपबिल्डर्स के साथ साझेदारी में किया है। यह साझेदारी पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएनएस अर्नाला का नाम महाराष्ट्र के वसई के पास स्थित ऐतिहासिक किले 'अर्नाला' के नाम पर रखा गया है, जो भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को सम्मान देता है। यह युद्धपोत 77 मीटर लंबा है और यह भारतीय नौसेना का सबसे बड़ा डीजल इंजन-वॉटरजेट कॉम्बिनेशन से चलने वाला युद्धपोत है। इसकी विशेषताएं इसे अन्य जहाजों से अलग बनाती हैं।


आईएनएस अर्नाला की खासियतें:
  • दुश्मन की पनडुब्बियों की निगरानी और उनका पता लगाने में सक्षम
  • तलाशी और बचाव अभियान में इस्तेमाल योग्य
  • तटीय इलाकों में खुफिया निगरानी
  • कम तीव्रता वाले समुद्री ऑपरेशन में सहायक
  • अत्याधुनिक माइन बिछाने की क्षमता

'आत्मनिर्भर भारत' के तहत निर्माण
आईएनएस अर्नाला का निर्माण 'आत्मनिर्भर भारत' के तहत भारतीय रक्षा उत्पादन में स्वदेशी क्षमता को दर्शाता है। यह जहाज न केवल भारत में डिजाइन और निर्मित हुआ है, बल्कि इसमें आधुनिक तकनीक और भारत में बने उपकरणों का इस्तेमाल किया गया है। इस उपलब्धि से भारतीय नौसेना की तटीय सुरक्षा और पनडुब्बी रोधी क्षमता को और मजबूती मिलेगी। आईएनएस अर्नाला के नौसेना में शामिल होने से यह स्पष्ट है कि भारत अब रक्षा क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed