{"_id":"60d251681c2ef830dd26b150","slug":"indian-navy-india-and-the-us-will-conduct-a-two-day-naval-exercise-in-the-indian-ocean-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय नौसेना: भारत-अमेरिका हिंद महासागर में आज से दो दिवसीय नौसैन्य अभ्यास करेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय नौसेना: भारत-अमेरिका हिंद महासागर में आज से दो दिवसीय नौसैन्य अभ्यास करेंगे
Wed, 23 Jun 2021 02:38 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 23 Jun 2021 02:38 AM IST
सार
- नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के पोत कोच्चि और तेग के साथ-साथ P8आई समुद्री निगरानी विमान का बेड़ा और मिग 29के जेट इस अभ्यास में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
भारतीय नौसेना
- फोटो : Indian Navy
विस्तार
भारतीय नौसेना बुधवार से हिंद महासागर क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना कैरियर स्ट्राइक ग्रुप (सीएसजी) रोनाल्ड रीगन के साथ दो दिवसीय व्यापक नौसैनिक अभ्यास में भाग लेगी, जो दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ते परिचालन सहयोग को दर्शाता है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।
विज्ञापन
भारतीय वायु सेना ने कहा कि वह भी अभी हिंद महासागर क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सीएसजी के साथ अभ्यास के दौरान वहां की नौसेना के साथ संचालन संबंधी कार्य में भी भाग लेगी।
विज्ञापन
एक वाहक युद्ध समूह या वाहक हमलावर समूह एक विशाल नौसैनिक बेड़ा है जिसमें एक विमान वाहक जहाज शामिल है, इसके अलावा बड़ी संख्या में विध्वंसक, फ्रिगेट एवं अन्य जहाज भी हैं।
विज्ञापन
नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि भारतीय नौसेना के पोत कोच्चि और तेग के साथ-साथ P8आई समुद्री निगरानी विमान का बेड़ा और मिग 29के जेट इस अभ्यास में हिस्सा लेंगे।
भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने बताया कि इस दो दिवसीय अभ्यास का लक्ष्य द्विपक्षीय संबंध एवं सहयोग को और मजबूत बनाना है ।