फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy evacuates three injured foreign crew from Panama-flagged ship off Goa coast

Indian Navy: पनामा के ध्वज वाले जहाज में नौसेना का अभियान, विदेशी चालक दल के तीन सदस्यों को बचाने में सफलता

Sat, 22 Mar 2025 01:07 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 22 Mar 2025 01:07 AM IST
सार

Indian Navy: भारतीय नौसेना ने गोवा तट के पास पनामा ध्वज वाले जहाज से तीन विदेशी चालक दल के सदस्यों को एमवी हीलन स्टार जहाज से सुरक्षित निकाला। ये तीनों जलने से घायल हो गए थे। जबकि चौथे सदस्य की पहले ही चोटों के कारण मौत हो चुकी थी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
Indian Navy evacuates three injured foreign crew from Panama-flagged ship off Goa coast
भारतीय नौसेना ने अभियान चलाकर विदेशी चालक दल के सदस्यों को बचाया - फोटो : एक्स/नौसेना प्रवक्ता

विस्तार

भारतीय नौसेना ने शुक्रवार की सुबह गोवा तट के पास एक अभियान चलाकर पनामा के ध्वज वाले जहाज से तीन विदेशी चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। ये सभी जलने से घायल हो गए थे। इनमें से दो चीनी और एक इंडोनेशियाई नागरिक था। जबकि, चालक दल का चौथा सदस्य चोटों के कारण पहले ही दम तोड़ चुका था। मृतक भी चीन का नागरिक था। नौसेना के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


सुरक्षित बाहर निकाले गए चालक दल के सदस्यों को आईएनएस हंसा में गोवा लाया गया, जहां से उन्हें आगे के चिकित्सा उपचार के लिए एक नागरिक अस्पताल भेजा गया। नौसेना ने एक बयान में कहा, भारतीय नौसेना ने 21 मार्च की सुबह गोवा से करीब 230 समुद्री मील पश्चिम में पनामा ध्वज वाले बड़े जहाज एमवी हीलन स्टार से चिकित्सा निकासी अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढें: Maharashtra: स्वदेशी युद्धपोत INS सूरत का न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने किया दौरा, देंखे तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में आगे कहा गया, 20 मार्च की देर रात मुंबई स्थित भारतीय तटरक्षक बल के समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) ने नौसेना को सूचित किया कि एमवी हीलन स्टार के चालक दल के चार सदस्यों गंभीर रूप से जल गए हैं और उन्हें तत्काल उच्च स्तरीय चिकित्सा देखभाल की जरूरत है। इसके बाद नौसेना ने आईएनएस विक्रांत और आईएनएस दीपक को मदद के लिए भेजा। 

नौसेना ने कहा, 21 मार्च को सुबह होते ही आईएनएस विक्रांत के एक सीकिंग हेलीकॉप्टर ने चालक दल के तीन घायल सदस्यों को एमवी हीलन स्टार से निकालने के लिए एक चुनौतीपूर्ण अभियान को अंजाम दिया, जिनमें दो चीनी और एक इंडोनेशियाई नागरिक शामिल थे। दुख की बात है कि चालक दल का चौथा सदस्य पहले ही चोटों के कारण दम तोड़ चुका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed