Indian Navy: INS चिल्का पर अग्निवीरों के पहले बैच की पासिंग आउट परेड, नौसेना प्रमुख हरि कुमार ने की समीक्षा
भारतीय नौसेना जहाज (आईएनएस) चिल्का भारतीय नौसेना के अग्निवीरों के लिए प्रमुख बुनियादी प्रशिक्षण प्रतिष्ठान है और एक व्यापक प्रशिक्षण व्यवस्था द्वारा रंगरूटों को प्रारंभिक प्रशिक्षण प्रदान करता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौसेना में अग्निवीरों के पहले बैच का पासिंग आउट परेड मंगलवार को आयोजित किया गया। आईएनएस चिल्का पर अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड हुई।भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने मंगलवार को ओडिशा में आईएनएस चिल्का पर 2,585 अग्निवीरों (पुरुषों और महिलाओं) की पहली पासिंग आउट परेड की समीक्षा की।
भारतीय नौसेना जहाज (आईएनएस) चिल्का भारतीय नौसेना के अग्निवीरों के लिए प्रमुख बुनियादी प्रशिक्षण प्रतिष्ठान है और एक व्यापक प्रशिक्षण व्यवस्था द्वारा रंगरूटों को प्रारंभिक प्रशिक्षण प्रदान करता है। यह पासिंग आउट परेड आईएनएस चिल्का में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं 273 महिला अग्निवीरों सहित 2,585 अग्निवीरों की ट्रेनिंग के सफल समापन का प्रतीक है।
#WATCH | Indian Navy Chief Admiral R Hari Kumar reviews maiden Passing Out Parade of 2,585 Agniveers (men & women) at INS Chilka, Odisha pic.twitter.com/V9mc5lKkMg
— ANI (@ANI) March 28, 2023
भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि जो भी अग्निवीर आईएनएस चिल्का से पास आउट हुए हैं, मैं उनमें से प्रत्येक को आश्वस्त करना चाहता हूं कि वे एक रोमांचक और अत्यधिक संतोषजनक करियर की आशा कर सकते हैं, जो कई मायनों में चुनौतीपूर्ण भी होगा।
आईएनएस चिल्का पर अग्निवीरों के पहले बैच की पासिंग आउट परेड को संबोधित करते हुए एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि आप सभी भारतीय नौसेना के इतिहास में एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। यह एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि हमारे यहां महिला नाविकों का पहला बैच पासिंग आउट हुआ है। जैसा कि देख रहा है, हमारी महिला नाविक देश में युवा महिलाओं की एक पूरी पीढ़ी को प्रेरणा प्रदान करेंगी।
अग्निपथ योजना के तहत शामिल किए गए अग्निवीर
बता दें कि 14 जून 2022 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेना प्रमुखों ने अग्निपथ योजना का शुभारंभ किया था। पैन-इंडिया मेरिट-आधारित अग्निपथ भर्ती योजना में भारत सरकार की पहल के अनुरूप, भारतीय नौसेना ने एक समकालीन, गतिशील, युवा और तकनीकी रूप से सुसज्जित भविष्य की तैयारी की नींव रखने के लिए अपने चयन, प्रशिक्षण और तैनाती पद्धति को तैयार किया। नौसेना ने महिला अग्निवीरों के प्रवेश को शुरू करने के लिए इस अवसर का लाभ उठाया।परिणामस्वरूप, 273 महिला अग्निवीरों सहित 2585 अग्निवीरों को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया और नवंबर 2022 में आईएनएस चिल्का में उनका प्रशिक्षण शुरू हुआ।