फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy became an angel in the Arabian Sea, extinguished the fire in a foreign tanker News In Hindi

Indian Navy: अरब सागर में फिर देवदूत बनी भारतीय नौसेना, विदेशी टैंकर में लगी आग बुझाई; बचाई 14 भारतीयों की जान

Tue, 01 Jul 2025 03:30 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 01 Jul 2025 03:30 PM IST
सार

अरब सागर में आग से घिरे विदेशी तेल टैंकर एमटी यी चेंग 6 पर संकट में फंसे 14 भारतीयों को बचाकर भारतीय नौसेना ने 29 जून को एक बार फिर वीरता की मिसाल पेश की। फुजैरा तट से 80 नॉटिकल मील दूर नौसेना ने समय पर पहुंचकर आग बुझाई और सभी को सुरक्षित निकाला।

विज्ञापन
Indian Navy became an angel in the Arabian Sea, extinguished the fire in a foreign tanker News In Hindi
अरब सागर में देवदूत बने भारतीय नौसेना - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय नौसेना ने एक बार फिर समुद्र में संकट की घड़ी में अपनी वीरता और तत्परता का परिचय दिया है। इसके तहत अरब सागर में एक विदेशी तेल टैंकर में लगी भीषण आग पर काबू पाते हुए नौसेना ने उस पर सवार 14 भारतीय क्रू मेंबर्स की जान बचाई। बता दें कि यह हादसा 29 जून को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैरा तट से लगभग 80 नॉटिकल मील पूर्व में समुद्र में हुआ। एमटी यी चेंग 6 नामक यह टैंकर पलाउ के झंडे के तहत चल रहा था। टैंकर के इंजन रूम में आग लग गई, जिसके बाद वहां मौजूद भारतीय क्रू ने मदद के लिए आपातकालीन संदेश भेजा।

विज्ञापन

Indian Navy became an angel in the Arabian Sea, extinguished the fire in a foreign tanker News In Hindi
अरब सागर में देवदूत बने भारतीय नौसेना - फोटो : ANI

आईएनएस तबर ने दिखाई तत्परता
आग लगने की खबर भारतीय नौसेना को जैसे ही एसओएस संदेश मिला, युद्धपोत आईएनएस तबर को तुरंत अधिकतम गति से रवाना किया गया। आईएनएस तबर ने घटनास्थल पर पहुंचकर 7 क्रू मेंबर्स को अपने जहाज पर सुरक्षित रूप से निकाल लिया, जबकि शेष क्रू सदस्य और टैंकर के कप्तान ने वहीं रहकर आग बुझाने में मदद की।

ये भी पढ़ें:- INS Tamal: दुश्मनों का काल बनेगा आईएनएस तमाल, आज नौसेना में होगा शामिल; इंद्र की तलवार जैसी मारक क्षमता से लैस

विज्ञापन
विज्ञापन

Indian Navy became an angel in the Arabian Sea, extinguished the fire in a foreign tanker News In Hindi
अरब सागर में देवदूत बने भारतीय नौसेना - फोटो : ANI

नौसेना की फायरफाइटिंग टीम ने किया कमाल
मामले में आईएनएस तबर से 6 सदस्यीय फायर फाइटिंग टीम ने तुरंत जहाज पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। प्रारंभिक प्रयासों में धुएं को इंजन रूम तक सीमित कर लिया गया। बाद में 13 और नौसैनिक (5 अफसर और 8 नाविक) भेजे गए, जिससे दमकल ऑपरेशन को मजबूती मिली।

भारतीय नौसेना ने बताया कि इस ऑपरेशन में किसी को कोई चोट नहीं आई और सभी 14 भारतीय क्रू मेंबर्स को मेडिकल टीम ने जांच कर सुरक्षित घोषित किया। आईएनएस तबर घटना स्थल के पास मौजूद है ताकि जरूरत पड़ने पर और मदद दी जा सके।

ये भी पढ़ें:- Kolkata Case: पीड़िता की पहचान उजागर करने पर कोलकाता पुलिस ने दी चेतावनी; लॉ कॉलेज से आरोपी छात्र निष्कासित

विज्ञापन

Indian Navy became an angel in the Arabian Sea, extinguished the fire in a foreign tanker News In Hindi
अरब सागर में देवदूत बने भारतीय नौसेना - फोटो : ANI

14 भारतीय लोगों की बचाई जान
भारतीय नौसेना ने इस मिशन को एक उच्च जोखिम वाला रेस्क्यू ऑपरेशन बताया। उन्होंने कहा कि इस अभियान से एक बार फिर साबित हुआ है कि भारतीय नौसेना समुद्री सुरक्षा, आपातकालीन प्रतिक्रिया और मानवता के लिए हमेशा तैयार है। इस साहसिक ऑपरेशन ने ना सिर्फ एक जहाज को जलने से बचाया, बल्कि 14 भारतीयों की जान भी सुरक्षित की — एक बार फिर साबित हुआ कि भारतीय नौसेना समुद्र की सच्ची प्रहरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed