फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Naval forces trying to hunt down pirates involved in hijacking attempt

Hijacking: हाईजैक शिप से क्रू को बचाने के बाद अब लुटेरों की तलाश में नौसेना, खोज में ड्रोन से लेकर युद्धपोत तक

Sat, 06 Jan 2024 02:21 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 06 Jan 2024 02:21 PM IST
सार

जहाज के अपहरण का प्रयास ऐसे समय में किया गया है जब इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच लाल सागर में व्यापारिक जहाजों पर हूती उग्रवादियों द्वारा हमले तेज किए जाने को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं।

विज्ञापन
Indian Naval forces trying to hunt down pirates involved in hijacking attempt
अब लुटेरों की तलाश में नौसेना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय नौसेना की सूझबूझ और बहादूरी की हर तरफ तारीफ हो रही है। शुक्रवार को उत्तरी अरब सागर में हाईजैक हुए जहाज में फंसे सभी 21 लोगों को बचाने के बाद अब नौसेना लुटेरों की तलाश में जुटी है। इसके लिए वह संदिग्ध जहाजों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


चेतावनी के बाद गायब लुटेरे
गौरतलब है, नौसेना के मार्कोस कमांडो ने बताया था कि उन्हें सूचना मिली थी कि जहाज पर हथियार से लैस पांच से छह लोग सवार हैं, जिनके बारे में कुछ जानकारी नहीं है। इस पर जहाज की तलाश कर आईएनएस चेन्नई ने शुक्रवार को दोपहर बाद करीब 3:15 बजे अरब सागर में सोमालिया के तट के पास अगवा पोत को घेर लिया था। वहीं, जवानों ने जहाज को चारों ओर से घेर समुद्री लुटेरों को जहाज को छोड़ने की चेतावनी दी। उसके बाद भारतीय नौसेना के मार्कोस कमांडो अगवा पोत पर उतरे और उसकी तलाशी ली तो कोई लुटेरा वहां मौजूद नहीं था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Video: वो पल, जब हाईजैक शिप के अंदर घुसी मार्कोज कमांडो की टीम, कैसे 21 क्रू सदस्यों को किया सुरक्षित, देखें
विज्ञापन
विज्ञापन


लूटेरों की तलाश में नौसेना
ऐसे में लग रहा कि जब उन्होंने बड़ी संख्या में जवानों को देखा तो वो डर की वजह से रात के अंधेरे में वहां से भाग निकले। हालांकि, अभी भारतीय नौसेना इस मामले में आराम से नहीं बैठी है। उसने लूटेरों की खोज के लिए युद्धपोत, समुद्री गश्ती विमान पी-8 आई और हेलीकॉप्टर सहित लंबी दूरी के प्रीडेटर एमक्यू9बी ड्रोन को समुद्र में तैनात कर दिए हैं।   




बता दें, फिलहाल, भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई कार्गो शिप एमवी लीला नॉरफॉक के पास मौजूद है। जहाज में बिजली उत्पादन और नेविगेशन सिस्टम को बहाल करके उसे अगले बंदरगाह तक यात्रा शुरू करने में मदद की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Hijacked Ship: लुटेरों के चंगुल से बचे भारतीयों के चेहरे पर दिखी राहत, 'भारत माता की जय' से गूंजा समुद्र

भारत माता की जय के लगे नारे
इससे पहले भारतीय नौसेना ने बचाए गए भारतीयों का एक वीडियो साझा किया। इसमें एक भारतीय कहता दिख रहा है कि उसे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। वहीं, एक अन्य ने कहा कि 24 घंटे से डर में थे। अब हमें राहत मिली है। इसी बीच, एक शख्स ने कहा कि हम सब भारत की नौसेना पर गर्व महसूस करते हैं। फिर क्या था सब लोगों ने एक सुर में 'भारत माता की जय' के नारे लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed