फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First video of Indians rescued by Navy's MARCOs from hijacked vessel surfaces

Hijacked Ship: लुटेरों के चंगुल से बचे भारतीयों के चेहरे पर दिखी राहत, 'भारत माता की जय' से गूंजा समुद्र

Sat, 06 Jan 2024 11:47 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 06 Jan 2024 11:47 AM IST
सार

भारतीय नौसेना ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें बचाए गए लोगों की खुशी साफ देखी जा सकती है। लोग भारत माता की जय के नारे लगाते और भारतीय नौसेना के जवानों को धन्यवाद देते नजर आए।

विज्ञापन
First video of Indians rescued by Navy's MARCOs from hijacked vessel surfaces
लुटेरों के चंगुल से बचे भारतीयों के चेहरे पर दिखी राहत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

भारतीय नौसेना ने बहादूरी की एक ओर मिशाल पेश की है। उसने अपनी सूझबूझ से शुक्रवार को उत्तरी अरब सागर में हाईजैक हुए मालवाहक जहाज 'एमवी लीला नॉरफॉक' में समुद्री लुटेरों के चंगुल में फंसे सभी 21 लोगों को बचा लिया, जिनमें 15 भारतीय भी शामिल हैं। इस घटना के बाद हर कोई भारतीय नौसेना की तारीफ कर रहा है। इन सबके बीच एक नौसेना ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें बचाए गए लोगों की खुशी साफ देखी जा सकती है। लोग भारत माता की जय के नारे लगाते और भारतीय नौसेना के जवानों को धन्यवाद देते नजर आए।

वीडियो में दिखी खुशी
भारतीय नौसेना द्वारा साझा किए वीडियो में एक भारतीय कहता दिख रहा है कि उसे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। वहीं, एक अन्य ने कहा कि 24 घंटे से डर में थे। अब हमें राहत मिली है। 
विज्ञापन




इसी बीच, एक शख्स ने कहा कि हम सब भारत की नौसेना पर गर्व महसूस करते हैं। फिर क्या था सब लोग एक सुर में 'भारत माता की जय' के नारे लगाने लगे। 

ऐसे नौसेना ने जहाज को घेरा
नौसेना के मार्कोस कमांडो ने बताया था कि सूचना मिली थी कि जहाज पर हथियार से लैस पांच से छह लोग सवार हैं, जिनके बारे में कुछ जानकारी नहीं है। इस पर जहाज का पता लगाने के लिए तुरंत एक युद्धपोत, समुद्री गश्ती विमान पी-8 आई और लंबी दूरी के 'प्रीडेटर एमक्यू9बी ड्रोन' को तैनात किया गया। आईएनएस चेन्नई ने शुक्रवार को दोपहर बाद करीब 3:15 बजे अरब सागर में सोमालिया के तट के पास अगवा पोत को घेर लिया था।

लुटेरों को दी चेतावनी
कमांडो ने बताया कि जवानों ने जहाज को चारों ओर से घेर समुद्री लुटेरों को जहाज को छोड़ने की चेतावनी दी। उसके बाद भारतीय नौसेना के मार्कोस कमांडो अगवा पोत पर उतरे और उसकी तलाशी ली तो कोई लुटेरा वहां मौजूद नहीं था। ऐसे में लग रहा कि जब उन्होंने बड़ी संख्या में जवानों को देखा तो वो डर की वजह से वहां से भाग गए। फिलहाल, भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई कार्गो शिप एमवी लीला नॉरफॉक के पास मौजूद है। जहाज में बिजली उत्पादन और नेविगेशन सिस्टम को बहाल करके उसे अगले बंदरगाह तक यात्रा शुरू करने में मदद की जा रही है।


हर कोई कर रहा तारीफ
जहाज के मालिक लीला ग्लोबल के मुख्य कार्यकारी स्टीव कुंजर ने भारतीय नौसेना को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह जहाज पर मौजूद चालक दल की तारीफ करना चाहते हैं कि उन्होंने कठिन हालातों में होश न खोकर जिम्मेदारी से काम लिया।
 
गौरतलब है, अपहरण का प्रयास ऐसे समय में किया गया है जब इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच लाल सागर में व्यापारिक जहाजों पर हूती उग्रवादियों द्वारा हमले तेज किए जाने को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed