{"_id":"571149e84f1c1b391b4a6c78","slug":"indian-national-congress-comments-on-vijay-mallya-passport-suspension","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'सरकार माल्या का पासपोर्ट निलंबित करती है, ललित मोदी को दस्तावेज देती है'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'सरकार माल्या का पासपोर्ट निलंबित करती है, ललित मोदी को दस्तावेज देती है'
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 16 Apr 2016 05:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय माल्या का राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने को कांग्रेस ने भाजपा, एनडीए और केंद्र सरकार का दोहरा चेहरा बताया है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि सरकार इतनी संवेदनशील है कि माल्या उसकी नाक के नीचे से राजनयिक पासपोर्ट पर विदेश चले गए और अब उनका पासपोर्ट निलंबित करने की सूचना दे रही है। वहीं, ललित मोदी को यात्रा का दस्तावेज उपलब्ध करा रही थी।
विज्ञापन
तिवारी ने सरकार के इस कदम को भ्रामक करार दिया और कहा कि सरकार चाहती तो विजय माल्या विदेश नहीं जा पाते। सरकार उन्हें विदेश जाने से रोक सकती थी। इसलिए पहले सरकार को इसका जवाब देना चाहिए कि विजय माल्या कैसे विदेश चले गए। कांग्रेस प्रवक्ता ने हैदराबाद विश्वविद्यालय के खुदकुशी करने वाले छात्र रोहित वेमुला के परिवार के बौद्ध धर्म ग्रहण करने पर भी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
तिवारी ने कहा कि वेमुला परिवार इसके लिए मजबूर हुआ और यह भाजपा, एनडीए की दलित नीति की धज्जियां उड़ाने के लिए पर्याप्त है। अगर इस मामले में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने अपनी भूमिका ठीक से निभाई होती और विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ समय से कार्रवाई हो जाती तो यह स्थिति ही नहीं आती।
विज्ञापन
बीजेपी-पीडीपी राज में हालात बेकाबू
मनीष तिवारी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जब से बीजेपी-पीडीपी सरकार बनी है, राज्य में हालात खराब होने शुरू हो गए है। हंदवाड़ा में कर्फ्यू जैसे हालात हैं और स्थिति नियंत्रण के बाहर है। वहीं, एनआईटी में करीब 1500 छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने केंद्र सरकार के पाकिस्तान के साथ संबंध पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार की पाकिस्तान नीति ही स्पष्ट नहीं है। पीएम ऊफा में नवाज शरीफ से बात करके आए तो गुरदासपुर हो गया। पेरिस में भेंट करके आए तो पठानकोट वायुसैनिक अड्डे पर हमला हुआ। अब पाकिस्तान के संयुक्त जांच दल को लेकर भ्रम की स्थिति है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने केंद्र सरकार के पाकिस्तान के साथ संबंध पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार की पाकिस्तान नीति ही स्पष्ट नहीं है। पीएम ऊफा में नवाज शरीफ से बात करके आए तो गुरदासपुर हो गया। पेरिस में भेंट करके आए तो पठानकोट वायुसैनिक अड्डे पर हमला हुआ। अब पाकिस्तान के संयुक्त जांच दल को लेकर भ्रम की स्थिति है।