{"_id":"625c1b74234324751e79b5ae","slug":"indian-meteorological-department-expressed-the-possibility-of-strong-heat-and-rain-in-many-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब और तपेंगे दिन: मौसम विभाग की चेतावनी, कई राज्यों में चलेगी लू, इन राज्यों में बारिश का अनुमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अब और तपेंगे दिन: मौसम विभाग की चेतावनी, कई राज्यों में चलेगी लू, इन राज्यों में बारिश का अनुमान
Sun, 17 Apr 2022 07:26 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 17 Apr 2022 07:26 PM IST
सार
भारतीय मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विभाग ने इसके साथ ही राजस्थान, पंजाब, हरियाणा-दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में भीषण लू चलने की भी चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
भारी बारिश(फाइल)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों दिल्ली-एनसीआर सहित देश के अधिकतर राज्यों जैसे जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। साथ ही यहां लोग भीषण गर्मी और लू की स्थिति से परेशान हैं। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग ने लू के और तेज होने की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 19 अप्रैल तक उत्तर पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश सहित कुछ अन्य राज्यों में लू और तेज होगी।
विज्ञापन
साथ ही मौसम विभाग ने दक्षिण भारतीय राज्यों में हो रही बारिश के 18 अप्रैल से कम होने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को अरुणाचल प्रदेश में और 17 अप्रैल से 21 अप्रैल तक असम, मेघालय में भारी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी से पूर्ववर्ती राज्यों की ओर चलने वाली दक्षिण-पश्चिमी तेज हवाओं के कारण अगले 5 दिनों के दौरान असम, मेघालय और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में गरज-तमक के साथ तेज हवाओं और बारिश की उम्मीद है। साथ ही मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताते हुए कहा कि पंजाब और उत्तरी राजस्थान के कई हिस्सों में 19-20 अप्रैल को भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 20-21 अप्रैल तक बारिश हो सकती है।
आइएमडी ने अपने आधिकारिक बयान में राजस्थान के अलग-अलग जगहों पर धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। यहां 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।