{"_id":"5e9d74038ebc3e774850d6c2","slug":"indian-medical-association-said-abuse-and-violence-against-doctors-and-health-workers-should-stop-immediately-white-alert-to-the-nation","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों पर हमलों से आईएमए नाराज, काला दिवस मनाने की दी चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों पर हमलों से आईएमए नाराज, काला दिवस मनाने की दी चेतावनी
Mon, 20 Apr 2020 03:50 PM IST
आसिम खान
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 20 Apr 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए)
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों पर हो रहे हमलों को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है। आईएमए ने कहा है कि सरकार को सुरक्षित कार्यस्थलों के लिए हमारी वैध जरूरतों को पूरा करना होगा। चिकित्साकर्मियों के साथ हो रही हिंसा तुरंत बंद होनी चाहिए।
विज्ञापन
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने देश के लिए व्हाइट अलर्ट भी जारी किया है। आईएमए ने सभी डॉक्टरों और अस्पतालों से 22 अप्रैल को रात नौ बजे एक मोमबत्ती जलाकर अपना विरोध जाहिर करने के लिए कहा है, साथ में केंद्र सरकार को काला दिवस मनाने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
Our legitimate needs for safe workplaces have to be met. Abuse and violence should stop immediately. White Alert to the nation - All doctors and hospitals to light a candle at 9pm on 22 April, as protest and vigil: Indian Medical Association. #COVID19 pic.twitter.com/GYXByQcoWv
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 20, 2020
आईएमए ने कहा कि अगर सरकार व्हाइट अलर्ट के बाद भी डॉक्टरों और अस्पतालों के खिलाफ हिंसा पर केंद्रीय कानून लागू करने में विफल रहती है तो आईएमए 23 अप्रैल को काला दिवस घोषित करेगा। देश के सभी डॉक्टर काली पट्टी लगाकर काम करेंगे।