{"_id":"5fe070813b8e5850b87a7c4f","slug":"indian-govt-suspended-all-flights-originating-from-the-uk-to-india-till-31st-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया कोरोना वायरस, भारत सतर्क: मंगलवार आधी रात से 31 दिसंबर तक ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानें रोकीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नया कोरोना वायरस, भारत सतर्क: मंगलवार आधी रात से 31 दिसंबर तक ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानें रोकीं
Mon, 21 Dec 2020 05:53 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 21 Dec 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
भारत ने ब्रिटेन से आने वाले विमानों पर लगाई रोक
- फोटो : iStock
ब्रिटेन में सामने आए कोरोना वायरस के एक नए रूप के चलते भारत सरकार सतर्क हो गई है। सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए ब्रिटेन से आने वाले विमानों पर 31 दिसंबर तक रोक लगा दी है। इस नए वायरस के चलते ब्रिटेन में राजधानी लंदन समेत कई इलाकों में फिर से लॉकडाउन लागू करना पड़ा है।
विज्ञापन
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि जर्मनी, बेल्जियम और फ्रांस जैसे यूरोपीय देशों ने ब्रिटेन के साथ हवाई सफर को फिलहाल रोक दिया है। अगर हमें दूसरे स्थानों से कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के प्रसार की जानकारी मिलती है तो हम अन्य देशों के साथ भी हवाई यात्रा रोकने पर विचार करेंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया, 'ब्रिटेन में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, भारत सरकार ने फैसला किया है कि ब्रिटेन से भारत आने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से 31 दिसंबर, 11:59 बजे तक निलंबित कर दिया जाएगा। यह प्रतिबंध 22 दिसंबर की रात 11:59 बजे से प्रभावी हो जाएगा।
विज्ञापन
As a measure of abundant precaution, passengers arriving from UK in all transit flights (flights that have taken off or flights which are reaching India before 22nd Dec at 11.59 pm) should be subject to mandatory RT-PCR test on arrival at airports: Ministry of Civil Aviation https://t.co/Uf5yyrQinY
— ANI (@ANI) December 21, 2020
मंत्रालय ने कहा, 'एहतियात के तौर पर ब्रिटेन से आने वाले विमानों में सवार यात्रियों (वे विमान जिन्होंने उड़ान भर ली है या जो उड़ानें भारत में 22 दिसंबर को रात 11.59 बजे से पहले पहुंच रही हैं) का हवाई अड्डों पर आगमन पर आरटी-पीसीआर परीक्षण अनिवार्य होगा।'
सरकार सतर्क है, घबराने की आवश्यकता नहीं: हर्षवर्धन
वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए प्रकार (स्ट्रेन) के संक्रमण को लेकर चिंताओं के बीच कहा कि सरकार सतर्क है और घबराने की आवश्यकता नहीं है। हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार ने पिछले एक साल में हर वह काम किया है, जो कोविड-19 से निपटने के लिए महत्वपूर्ण था।
यह भी पढ़ें: कोरोना का ये 'नया रूप' ज्यादा खतरनाक है? जानें वायरस से जुड़े ऐसे ही सवालों के जवाब
उन्होंने कोरोना वायरस के नए स्वरूप के संक्रमण को लेकर चिंताओं और ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध की मांग के संबंध में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, मैं कहना चाहूंगा कि ये काल्पनिक स्थितियां हैं, ये काल्पनिक बातें है, ये काल्पनिक चिंताएं हैं... अपने आप को इससे दूर रखें। हर्षवर्धन ने कहा, सरकार हर चीज के बारे में पूरी तरह जागरुक है। यदि आप मुझसे पूछें, तो इतना घबराने की कोई जरूरत नहीं है, जैसा कि इस संवाददाता सम्मेलन में देखा जा रहा है।
ब्रिटेन की उड़ानों पर तुरंत रोक लगाई जाए: केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, 'यूके में कोरोना के नए म्यूटेशन का पता चला है जो कि सुपर स्प्रेडर है। मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि यूके से आने वाली सभी फ्लाइट्स पर तुरंत रोक लगाई जाए।'
चिंता का विषय है कोरोना का नया रूप: गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, 'ब्रिटेन में सामने आया कोरोना वायरस का नया रूप बेहद चिंता का विषय है। भारत सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। एक कार्ययोजना तैयार की जानी चाहिए। साथ ही यूके और अन्य यूरोपीय देशों से आने वाली सभी उड़ानों पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए।'