{"_id":"60a58f2e8ebc3e7de405df24","slug":"indian-government-decided-to-take-strict-action-on-e-commerce-companies-like-amazon-flipkart","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती: ई कॉमर्स कंपनियों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सख्ती: ई कॉमर्स कंपनियों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश
Thu, 20 May 2021 03:50 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 20 May 2021 03:50 AM IST
सार
- केंद्र सरकार ने उपभोक्ता के हितों का ध्यान रखते हुए अमेजॉन, फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों पर सख्ती दिखाई
विज्ञापन
ई-कॉमर्स कंपनियां
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्र सरकार ने अमेजॉन, फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों पर सख्ती बरतने का फैसला लिया है। सरकार ने उपभोक्ता के हितों के लिए नए नियमों के अनुपालन कराने को ई कॉमर्स कंपनियों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
यह नियम उन ई कॉमर्स कंपनियों पर लागू होगा, जो भारत में पंजीकृत हैं। साथ ही उन कंपनियों पर भी लागू होगा जो पंजीकृत तो विदेशों में हैं, लेकिन भारतीय उपभोक्ताओं को वस्तु एवं सेवा दे रही हैं। नए नियम के उपनियम को उपभोक्ता संरक्षण ई कॉमर्स नियम 2020 में शामिल किया गया है, जो 17 मई से लागू हुआ है।
विज्ञापन