फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian envoy to not attend Beijing Winter Olympics Opening and Closing Ceremonies after China Shows Galwan Soldier as Torchbearer news and updates

भारत का एलान: चीन में शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन-समापन समारोह में शामिल नहीं होंगे राजदूत, दूरदर्शन भी नहीं करेगा प्रसारण

Thu, 03 Feb 2022 05:27 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 03 Feb 2022 05:27 PM IST
सार

गलवां घाटी में भारतीय सेना के साथ मुठभेड़ में शामिल सैनिक को ओलंपिक मशालवाहक बनाने के चीन के कदम के विरोध में विदेश मंत्रालय का फैसला।

विज्ञापन
Indian envoy to not attend Beijing Winter Olympics Opening and Closing Ceremonies after China Shows Galwan Soldier as Torchbearer news and updates
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत के विदेश मंत्रालय ने एलान किया है कि चीन स्थित उसके राजदूत बीजिंग में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन और समापन समारोह का हिस्सा नहीं बनेंगे। दरअसल, चीन ने भारतीय सेना के साथ गलवां घाटी मुठभेड़ में शामिल रहे एक सैनिक को ओलंपिक टॉर्च का वाहक बनाया था। चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने बुधवार को इसका खुलासा किया, जिसके बाद भारत ने ड्रैगन की इस हरकत पर नाराजगी जताई और शीतकालीन ओलंपिक के 'सांकेतिक' राजनयिक बहिष्कार का एलान कर दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन




पीएलए के गलवां घाटी के कमांडर को शीतकालीन ओलंपिक मशाल देकर चीन द्वारा सम्मानित किए जाने के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ हमने इस मुद्दे पर रिपोर्ट देखी है । यह अफसोस की बात है कि चीन ने ओलंपिक जैसे आयोजन का राजनीतिकरण करना चुना।’’ इस बीच प्रसार भारत की सीईओ शशि शेखर वेमपति ने ट्वीट में कहा है कि दूरदर्शन का स्पोर्ट्स चैनल डीडी स्पोर्ट्स भी बीजिंग में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन और समापन समारोह का प्रसारण नहीं करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गलवां घाटी मुठभेड़ में शहीद हुए थे भारत के 20 जवान
गौरतलब है कि गलवान घाटी में 15 जून 2020 को संघर्ष में शामिल पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के रजिमेंट कमांडर को बीजिंग में शीतकालीन ओलंपिक के मशाल वाहक के रूप में चुना है। 15 जून 2020 को गलवान घाटी में संघर्ष के बाद पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद बढ़ गया था । इस संघर्ष में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हुए थे । पिछले वर्ष फरवरी में चीन ने आधिकारिक रूप से स्वीकार किया कि उसके पांच सैन्य अधिकारी एवं जवान शहीद हुए थे ।

'अरुणाचल से अगवा लड़के के टॉर्चर के मुद्दे को चीन के सामने उठाया'
उधर अरुणाचल से अगवा हुए किशोर के टॉर्चर के मुद्दे पर भी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हमने इस मामले को चीन के सामने उठाया है और जवाब मांगा है। गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश की सीमा से चीनी सैनिकों ने कुछ दिन पहले ही एक लड़के को किडनैप कर लिया था। हालांकि, सेना की ओर से दबाव बनाए जाने के बाद चीन ने 27 जनवरी को किशोर को वाचा डमई के पास सौंप दिया था। 


'फरवरी में होगी क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक'
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि क्वाड देशों (अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया) के विदेश मंत्री इसी महीने के अंत में मेलबर्न में बैठक करेंगे। उन्होंने इस पर जल्द ही ताजा जानकारी मुहैया कराने की बात कही। इससे पहले क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक फरवरी 2021 में वर्चुअल तरीके से हुई थी। 

पेगासस मुद्दे पर दिया ये जवाब
उधर इस्राइल से पेगासस की खरीद को लेकर पूछे गए एक सवाल पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित एक समिति कर रही है। हमारे पास इस पर कोई जानकारी नहीं है। 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस्राइल यात्रा के दौरान 7 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए, जिनका विवरण सार्वजनिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed