फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian engineer Srinivas Kuchibhotla's body arrived Hyderabad

हैदराबाद पहुंचा भारतीय इंजीनियर का शव, WH बोला- कौन किसे पूजेगा, यह उसका अधिकार

Tue, 28 Feb 2017 11:51 AM IST
एजेंसी/ हैदराबाद/ वाशिंगटन
एजेंसी/ हैदराबाद/ वाशिंगटन Updated Tue, 28 Feb 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
Indian engineer Srinivas Kuchibhotla's body arrived Hyderabad
श्रीनिवास
अमेरिका में नस्ली हमले में मारे गए भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कोचीभोतला का शव सोमवार रात हैदराबाद पहुंचा। हवाईअड्डे से उनका शव उनके बाचूपल्ली स्थित आवास पर ले जाया गया। श्रीनिवास अमेरिका के ओलाथे के गारमिन मुख्यालय में काम करते थे। बुधवार रात हुए हमले में वह मारे गए जबकि उनके साथी आलोक मदासानी घायल हो गए थे।
विज्ञापन


हमलावर से भारतीयों को बचाने के दौरान एक अमेरिकी नागरिक इयान ग्रिलोट भी घायल हो गए थे।

वहीं नस्लीय हिंसा में भारतीय इंजीनियर की मौत के बाद व्हाइट हाउस संवाददाता सीन स्पाइसर ने कहा कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है और शुरूआती रिपोर्टें व्यथित करने वाली हैं। उन्होंने कहा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति ऐसी किसी भी तरह की हिंसी की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।'
विज्ञापन


अमेरिका में बढ़ते घृणा अपराध पर बोलते हुए उन्होंने कहा, 'अमेरिका की स्थापना से ही हम अपने नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। कौन सा नागरिक किसे पूजेगा,  यह उसका अधिकार है, और हम उसकी रक्षा करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका में किसी को भी अपने धर्म को पालन करने के लिए डरने की जरूरत नहीं है। सभी नागरिक अपनी इच्छा से अपने धर्म को मानने के लिए स्वतंत्र हैं।  

हिलेरी क्लिंटन उठाया इंजीनियर श्रीनिवास की हत्या का मुद्दा

Indian engineer Srinivas Kuchibhotla's body arrived Hyderabad
हिलेरी क्लिंटन - फोटो : file photo

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनांड ट्रंप के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली दिग्गज राजनेता हिलेरी क्लिंटन ने भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कोचीभोतला की हत्या का मुद्दा उठाते हुए नस्लीय हमले पर ट्रंप से जवाब देने को कहा है। हिलेरी ने श्रीनिवास की पत्नी के लेख को शेयर करते हुए कहा कि ट्रंप को निश्चिततौर पर बढ़ते घृणा अपराध पर बोलना चाहिए। 

श्रीनिवास की पत्नी सुनैना दुमाला ने ‘द कनकास सिटी स्टार’ अखबार में ‘विडो ऑफ ओलाथे शूटिंग विक्टिम: आई नीड एन एंसर’ शीर्षक से लिखे लेख में अमेरिका में कैसे घृणा अपराध को रोका जा सकता है, की चर्चा की है। 

घृणा अपराध में मारे गए भारतीय इंजीनियर के संदर्भ में क्लिंटन ने ट्वीट किया कि धमकियां और घृणा अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में हमें अमेरिकी राष्ट्रपति से कहना चाहिए कि वह अपना काम करें। इस ट्वीट के साथ उन्होंने श्रीनिवास की पत्नी का लेख भी लिंक किया है। इस लेख में सुनैना ने सवाल उठाया है कि क्या अमेरिका में भारतीय सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed