फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian Economy will benefit from the low cost of LPG

रसोई गैस के घटे दाम से अर्थव्यवस्था को लगेंगे पंख

Sat, 01 Dec 2018 11:01 AM IST
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Dec 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
indian Economy will benefit from the low cost of LPG

मूंग की दाल का लड्डू बेचने वाले राम किशन यादव काफी खुश हैं। उन्हें महीने भर में कम से कम 14.20 किग्रा वाले छह रसोई गैस सिलेंडर की जरूरत पड़ती है। घर में आठ लोगों का परिवार है और एक सिलेंडर 18 से 20 दिन चलता है। साल भर में वह घर के लिए बिना सब्सिडी वाला 6-7 सिलेंडर लेते हैं। राम किशन एक साथ 133 रुपये प्रति सिलेंडर दाम कम से होने से खुश हैं। कुछ यही स्थिति फुटपाथ पर चाय बेचने वाले रमेश नेगी की भी है। दोनों का मानना है कि छोटे पांच और दो किलो या फिर 14.2 किग्रा वाले गैस सिलेंडर से जीविका चलाने वाले लोगों को इससे काफी राहत मिल सकती है।

विज्ञापन


विनोद नगर में कन्हैया ठेले पर फिंगर रोल, चाऊमिन बेचते हैं। सिलेंडर के दाम होने से कन्हैया काफी खुश हैं। अभी तक कन्हैया भी दिल्ली में 942 रुपये का एक सिलेंडर ले रहे थे। हालांकि कन्हैया को यही सिलेंडर सितंबर में 897 रुपये में मिल रहा था। उन्हें आज भी याद है कि इसी साल सरकार ने एक साथ सिलेंडर का दाम 59 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दिया था। 
विज्ञापन


वैसे भी कन्हैया को एक सिलेंडर के पीछे 15-20 रुपये अतिरिक्त ही देना पड़ता है। रेहड़ी-पटरी संगठन से जुड़े रविन्द्र सिंह बताते हैं कि अकेले दिल्ली के फुटपाथ पर करीब 3-40 हजार लोग गैस सिलेंडर का उपयोग करके अपनी जीविका चलाते हैं। रविन्द्र सिंह का मानना है कि उन्हें इससे निश्चित रूप से बड़ी राहत मिलेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मयूर विहार फेस-टू, दिल्ली में एक गैस एजेंसी पर काम करने वाले विमल कुमार(बदला नाम) के अनुसार सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम जरूर घटाए हैं, लेकिन यह जिस अनुपात में बढ़ा था, उसकी तुलना में काफी है। विमल लेखा-जोखा में अच्छी पकड़ रखते हैं। उनकी गणना कहती है कि यह दाम 150-155 रुपये के करीब कम होने चाहिए थे। 


विमल ने पुराना रिकार्ड चेक करके बताया कि सितंबर 2018 में बिना सब्सिडी का एक सिलेंडर 820 रुपये में और सब्सिडी वाला 376 रुपये में मिलता था। विमल के मुताबिक केन्द्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम बढऩे के बाद एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी की थी। लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी से दाम गिर रहे हैं और सरकार कुछ दिन कमाई करने के बाद धीरे-धीरे और तुलना में कम दाम घटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed