फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian companies transparency harm Chinese companies many countries canceled contracts

प्रतिद्वंद्विता: चीन के काम करने के तरीके पर भारत की पारदर्शिता भारी

Wed, 24 Mar 2021 03:27 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 24 Mar 2021 03:27 AM IST
सार

  • विदेशों में कई प्रोजेक्ट से चीन को बाहर कर रेलवे के उपक्रम इरकॉन को मिला है प्रोजेक्ट।
  • चाबहार बंदरगाह प्रोजेक्ट से बाहर नहीं हुआ है इरकॉन, अमेरिका ने सहभागी कंपनी पर लगाया है प्रतिबंध।

विज्ञापन
Indian companies transparency harm Chinese companies many countries canceled contracts
इरकॉन के सीएमडी एसके चौधरी - फोटो : ircon.org

विस्तार

चीन के काम करने के तरीके पर भारतीय कंपनियों की पारदर्शिता बराबर भारी पड़ती है। कई देशों ने तो चीन के ठेके को रद्द कर भारतीय कंपनियों को कंस्ट्रक्शन का ठेका भी दिया है। जबकि चीन विदेशों में भारतीय कंपनियों के राह को कठिन करने के प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ता।

विज्ञापन


भारतीय रेलवे के उपक्रम इरकॉन के सीएमडी एसके चौधरी ने बताया कि चीन की कंपनियों ने इरकॉन को ना सिर्फ ईरान बल्कि, बांग्लादेश, मलेशिया समेत खाड़ी के कई देशों में प्रतिद्वंद्विता देने की कोशिश की है, लेकिन भारतीय कंपनी की पारदर्शी नीति चीन की ऋणजाल नीति व कामकाज के तरीके पर भारी पड़ती है। उन्होंने कहा कि ईरान की माफना व फराब के साथ इरकॉन ने करार किया है। ये कंपनियां इरकॉन के साथ भारत, ईरान समेत अन्य देशों में भी मिल कर काम करेंगी।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में एसके चौधरी ने बताया कि मलेशिया ने चीन की कंपनी को दिए गए कुछ ठेके को निरस्त भी किया है। मलेशिया में इरकॉन 50 प्रतिशत से अधिक काम कर रहा है। श्रीलंका, कंबोडिया, वियतनाम, इंडोनेशिया, लाओस, मालदीव में रेलवे के उपक्रम को कई प्रोजेक्ट मिले है। अमेरिका ने फिलिपिंस में एक प्रोजेक्ट के लिए फंड दे रहा है। पुल एवं रेलवे लाइन का ठेका फिलिपिंस में हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान में चाबहार बंदरगाह के बारे में बताया कि इस योजना में इरकॉन पूरी तरह से भागीदारी निभा रहा है। चाबहार बंदरगाह से अफगानिस्तान की सीमा स्थित जाहेदान तक रेल ट्रैक बिछाने की परियोजना से इरकॉन बाहर नहीं हुआ है। कोविड-19 व अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण यह परियोजना अटकी हुई है। ईरान में जिस कंपनी के साथ करार इरकॉन का हुआ था उसपर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया है। ईरान सरकार की तरफ से काम का ठेका खत्म करने का औपचारिक सूचना या पत्र नहीं मिला है। दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल, सफदरजंग रेलवे स्टेशन पुर्ननिर्माण का काम भी इरकॉन ही कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed