फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian coast guard ship vikram rescued boat ifb king in arabian sea

Indian Coast Guard: नौसेना ने की ईरान के जहाज की मदद, तटरक्षक बल ने अरब सागर में मछुआरों को बचाया

Mon, 12 Feb 2024 02:02 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 12 Feb 2024 02:02 PM IST
सार

मछली पकड़ने वाली नौका IFB King का इंजन खराब हो गया था और वह बीती 5 फरवरी से अरब सागर में फंसी हुई थी। नौका पर क्रू के 11 सदस्य सवार थे। 

विज्ञापन
indian coast guard ship vikram rescued boat ifb king in arabian sea
तटरक्षक बल ने नौका को बचाया - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय तटरक्षक बल ने बचाव अभियान चलाकर अरब सागर में फंसी एक मछली पकड़ने वाली नौका को बचाया है। नौका इंजन खराब होने की वजह से अरब सागर में फंस गई थी। नौका पर क्रू के 11 सदस्य थे। तटरक्षक बल ने अपने जहाज विक्रम की मदद से नौका को खींचकर तट पर पहुंचाया। वहीं भारतीय नौसेना की मदद से ईरान के एक जहाज को भी बचाया गया। 
विज्ञापन


तटरक्षक बल ने नौका को किया रेस्क्यू
भारतीय तटरक्षक बल ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि मछली पकड़ने वाली नौका IFB King का इंजन खराब हो गया था और वह बीती 5 फरवरी से अरब सागर में फंसी हुई थी। नौका पर क्रू के 11 सदस्य सवार थे। मछुआरों ने मदद मांगी तो भारतीय कोस्ट गार्ड ने मदद पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने जहाज विक्रम को मौके पर भेजा। मछुआरे लक्षद्वीप के मिनिकॉय द्वीप से 280 नॉटिकल मील दूर पश्चिम में सागर के मध्य फंसी थी। भारतीय तटरक्षक बल के जहाज विक्रम ने नौका को खींचकर मिनिकॉय द्वीप के तट पर पहुंचा दिया। लक्षद्वीप का मिनिकॉय द्वीप अरब सागर में स्थित है। 
विज्ञापन

 
तटरक्षक बल समुद्र में भारतीय सीमाओं की निगरानी करने के अलावा अब राहत और बचाव कार्यों में भी अहम भूमिका निभा रहा है। तटरक्षक बल ने बीते महीने ही पश्चिम बंगाल के काकद्वीप में फंसी नौका को बचाया था। नौका पर 182 तीर्थयात्री सवार थे। तटरक्षक बल ने सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित बचाया। सभी तीर्थयात्री गंगा सागर मेले में शामिल होकर काकद्वीप जा रहे थे। 


भारतीय नौसेना ने ईरान के जहाज की मदद की
भारतीय नौसेना ने भी अरब सागर में ईरान के एक मछली पकड़ने वाले जहाज की मदद की। दरअसल ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज एफवी अमीन ने मदद मांगी थी, जिस पर एक्शन लेते हुए भारतीय नौसेना की टीम अरब सागर में ईरानी जहाज के पास पहुंची। वहां देखा कि ईरानी एक व्यापारिक जहाज से टक्कर के चलते क्षतिग्रस्त हो गया है। इस टक्कर में ईरानी जहाज के क्रू के तीन सदस्य घायल भी हुए। इस पर नौसेना ने ईरानी जहाज की मरम्मत में मदद की और साथ ही घायलों को मेडिकल मदद भी पहुंचाई। नौसेना की मदद से ईरान का जहाज सफलतापूर्वक अपने देश की तरफ रवाना हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed