फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Coast Guard evacuated a Chinese national from Panama Flagged Research Vessel

Coast Guard: भारतीय तटरक्षक बलों ने दिखाई बहादुरी, बचाई विदेशी पोत पर सवार चीनी नागरिक की जान

Thu, 17 Aug 2023 09:36 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 17 Aug 2023 09:36 AM IST
सार

तटरक्षक बलों ने अरब सागर में लगभग 200 किलोमीटर दूर पनामा ध्वज वाले अनुसंधान पोत एमवी डोंग फैंग कान टैन नंबर 2 से एक चीनी नागरिक को सुरक्षित बाहर निकाला। बता दें, रात में सीजी एएलएच और सीजीएएस दमन द्वारा अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
Indian Coast Guard evacuated a Chinese national from Panama Flagged Research Vessel
चीनी नागरिक की बचाई जान - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत हमेशा ही लोगों की मदद के लिए आगे रहता है। ऐसे में एक बार फिर देश के तटरक्षकों ने बहादुरी का उदाहरण पेश किया है। दरअसल, 16 अगस्त यानी बुधवार को एक विदेशी पोत पर सवार गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को समय से इलाज मिल सके, इसके लिए भारतीय तटरक्षक बल ने पूरी ताकत लगा दी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चीन से एक जहाज पनामा ध्वज वाले अनुसंधान पोत एमवी डोंग फैंग कान टैन नंबर 2 अरब अमीरात जा रहा था, तभी उसमें सवार एक चीन के नागरिक के सीने में दर्द होने लगा। इसकी जानकारी भारतीय तटरक्षक बलों को दी गई। भारतीय तटरक्षक बल ने सूचना मिलते ही तुरंत एक ऑपरेशन चलाया। 
विज्ञापन

 

तटरक्षक बलों ने अरब सागर में लगभग 200 किलोमीटर दूर पनामा ध्वज वाले अनुसंधान पोत एमवी डोंग फैंग कान टैन नंबर 2 से एक चीनी नागरिक को निकाला। बता दें, रात में सीजी एएलएच और सीजीएएस दमन द्वारा अभियान चलाया गया। इससे कुछ दिन पहले भी भारतीय तटरक्षक बल ने खराब मौसम के बावजूद केरल तट के पास एक विदेशी पोत से गंभीर रूप से बीमार एक नाविक को बीच समुद्र में चिकित्सकीय निकासी अभियान चलाकर बाहर निकाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed