फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian CEO of UAE-based firm introduces strict anti-dowry policy for employees

अनोखी शुरुआत: इस भारतीय कंपनी के कर्मचारियों को दहेज लेना पड़ेगा महंगा, डिमांड करने पर जा सकती है नौकरी

Sun, 27 Jun 2021 04:03 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 27 Jun 2021 04:03 PM IST
सार

शारजाह स्थित एरीज़ ग्रुप एंड कंपनी ने इस साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नई नीति की घोषणा की। दहेज विरोधी नीति को इसी सप्ताह अमलीजामा पहनाया गया है। इसमें नीति तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का भी जिक्र किया गया है। 
 

विज्ञापन
Indian CEO of UAE-based firm introduces strict anti-dowry policy for employees
दहेज - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारत समेत दुनिया में दहेज लेने वाले लोगों के लिए एक कंपनी ने अनोखी शुरुआत की है।  शारजाह स्थित एरीज़ ग्रुप एंड कंपनी ने अपने कर्मचारियों पर दहेज विरोधी नीति लागू किया है। यानी इस कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी अगर दहेज की मांग करेंगे तो उन्हें नौकरी से भी हाथ धोनी पड़ेगी और उनपर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।  कंपनी के देशों में कारोबार चल रहा है।  कंपनी के संस्थापक और सीईओ सोहन रॉय दुनिया में पहली बार है कि किसी संस्था द्वारा दहेज विरोधी नीति को रोजगार एग्रीमेंट का हिस्सा बनाया गया है। और एक भारतीय संस्थान के रूप में, हमें इस पर बहुत गर्व है।

विज्ञापन


विज्ञापन


गौरतलब है कि इसी साल 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर कंपनी ने देहज विरोधी कानून का प्रस्ताव रखा था। इसी सप्ताह कंपनी ने इसे लागू किया है। 16 देशों में कंपनी की शाखाओं में काम करने वाले भारतीयों सहित सभी कर्मचारियों के बीच इस नीति को मजबूती से लागू की गई है। नए नियमों के अनुसार, भविष्य में दहेज लेने या देने वाले किसी भी कर्मचारी को आगे काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज विरोधी जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश
कंपनी में काम कर रहे कर्मचारियों को एग्रीमेंट रिन्युअल कराने के लिए पहले इस दहेज विरोधी नीति पर हस्ताक्षर करना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही दहेज विरोधी जागरूकता अभियान चलाने को भी निर्देश जारी किया गया है। कंपनी का मालिक सोहन रॉय मूलत केरल के रहने वाले हैं। सोहन रॉय की इस पहल पर केरल के मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता जाहिर की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed