{"_id":"5ff25a048ebc3e3c88226d2b","slug":"indian-army-with-ndrf-iaf-took-over-the-front-in-extinguishing-the-fire-of-dajuko-valley-in-nagaland","type":"story","status":"publish","title_hn":"दजुको घाटी की आग बुझाने में एनडीआरएफ, वायुसेना के साथ भारतीय सेना ने भी संभाला मोर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दजुको घाटी की आग बुझाने में एनडीआरएफ, वायुसेना के साथ भारतीय सेना ने भी संभाला मोर्चा
Mon, 04 Jan 2021 05:27 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, गुवाहटी
एजेंसी, गुवाहटी
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 04 Jan 2021 05:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगालैंड-मणिपुर सीमा पर दजुको घाटी के जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए सेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है। अब तक एनडीआरएफ की टीमें और वायुसेना के हेलिकॉप्टर आग बुझाने के काम में लगे थे। आधिकारिक बयान के मुताबिक, भारतीय सेना और असम राइफल्स के जवान आग बुझाने में एनडीआरएफ को हरसंभव मदद पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
सेना राहत कार्य में जुटी विभिन्न एजेंसियों के ठहरने, टेंट और रसद पहुंचाने में भी मदद कर रही है। इसके अलावा बाम्बी बकेट ऑपरेशन के लिए सेना ने एयरबेस भी उपलब्ध कराया है। साथ ही ग्राउंड स्टाफ के साथ भी समन्वय किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं वायुसेना एयर ट्रैफिक कंट्रोल व एयर स्पेस मैनेजमेंट में मदद मुहैया करा रही है। यही नहीं, सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्य प्रशासन से मुलाकात कर जारी राहत कार्य को लेकर विस्तृत चर्चा की है। दजुको घाटी में दिसंबर के आखिरी हफ्ते में आग लग गई थी।
विज्ञापन