फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian army was ready to cross loc, but bajpayee stopped us

LoC पार करने को तैयार थी सेना, वाजपेयी ने कहा 'पाक को जाने दो': पूर्व थलसेनाध्यक्ष

Tue, 11 Oct 2016 01:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Oct 2016 01:34 PM IST
विज्ञापन
indian army was ready to cross loc, but bajpayee stopped us
वी के मलिक

भारत की पाकिस्तान पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन करते हुए पूर्व थलसेनाध्यक्ष वीपी मलिक ने भारतीय सेना की तारीफ की है। जनरल वीपी मलिक ने खुलासा करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान 1999 में भारतीय सेना पीओके में घुसने के लिए पूरी तरह से तैयार थी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय दबाव की वजह से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।

विज्ञापन


पूर्व सेनाध्यक्ष के मुताबिक सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हमें अंतरराष्ट्रीय समुदाय (आतंकी गतिविधियों का समर्थन करने पर पाक पर दबाव बनाने के लिए) के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं है। हमें उन्हें ये बताने की जरूरत है कि अगर दोबारा ऐसा हुआ तो हम युद्ध करेंगें। वीपी मलिक सोमवार को स्विच ग्लोबल एक्सपो में बोल रहे थे।
विज्ञापन


भारत पाकिस्तान की सीमा के दबाव पर पूछे गए एक दर्शक के जवाब में उन्होंने कहा कि हमें ये बताना होगा कि जब राष्ट्रीय सुरक्षा की बात हो तो हमें मिलकर काम करना चाहिए। जिन राजनेताओं को राष्ट्रीय सुरक्षा की जानकारी नहीं है वो इस मुद्दे पर ना बोलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाजपेयी ने कहा कि सेना बॉर्डर पार ना करे

indian army was ready to cross loc, but bajpayee stopped us

मलिक ने कहा कि मुझे आशा है कि एक सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान चुप बैठने वाला नहीं है। हमें उनकी तरफ से हो रही और ज्यादा कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए और मजबूती से जवाब देने के लिए भी।

1999 में कारगिल जंग के बारे में बताते हुए पूर्व सेनाध्यक्ष ने कहा कि सेना एलओसी पार करने के लिए पूरी तरह तैयार थी, लेकिन तब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रोक दिया। दो जून को वाजपेयी ने कहा कि सेना बॉर्डर पार ना करे। तत्कालीन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बृजेश मिश्रा ने एक इंटरव्यू में कहा कि हमसे आज सीमा पार ना करने के लिए कहा गया है, लेकिन कल के लिए कुछ नहीं कहा जा सकता।

मलिक ने कहा कि जब वाजपेयी ने मुझसे कहा कि पाकिस्तान को जाने दो तो मैं खुश नहीं था। एक दिन में तीन बैठकें हुईं और तत्कालीन प्रधानमंत्री ने मुझे पाकिस्तान को जाने देने के लिए काफी मनाया। मैं और सेना इससे खुश नहीं थे। अंतरराष्ट्रीय समुदाय भारत पर दबाव बना रहा था, उस वक्त आम चुनाव भी आने वाले थे। हालांकि दूरदर्शी तरीके से देखा जाए तो वाजपेयी का ये एक बेहतर फैसला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed