फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army unfurls national flag in Galwan valley on New Year for befitting reply to china

जैसे को तैसा: चीन को उसी की भाषा में भारत का जवाब, गलवान घाटी की इस तस्वीर ने सबकुछ कर दिया साफ

Tue, 04 Jan 2022 02:47 PM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 04 Jan 2022 02:47 PM IST
सार

चीन के दुष्प्रचार का भारत सेना ने करारा जवाब देते हुए नए साल के मौके पर गलवान घाटी में भारतीय तिरंगा लहराया।

विज्ञापन
Indian Army unfurls national flag in Galwan valley on New Year for befitting reply to china
भारतीय सेना - फोटो : ANI

विस्तार

चीन के दुष्प्रचार का भारत सेना ने करारा जवाब देते हुए नए साल के मौके पर गलवान घाटी में भारतीय तिरंगा लहराया। समाचार एजेंसी ANI ने सैन्य अधिकारियों के हवाले से दो तस्वीरें जारी की हैं। तस्वीरों में सेना के 30 जवान तिरंगे के साथ नजर आ रहे हैं। जवान हथियार लिए हुए हैं। एक तिरंगा भारतीय चौकी पर लहरा रहा है और दूसरा तिरंगा जवानों को हाथों में है। 

विज्ञापन


जैसे को तैसा
बता दें कि चीन ने भी इससे पहले एक वीडियो जारी किया था जिसमें ड्रैगन के सैनिक गलवान में अपने इलाके में चीनी ध्वज फहरा रहे हैं और राष्ट्रगान गा रहे हैं। अब भारतीय सेना ने भी इसका करारा जवाब देते हुए दो तस्वीरें जारी की हैं। इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि भारतीय सशस्त्र जवान एकदम जोश में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में सशस्त्र जवानों के हाव भाव से साफ लग रहा है कि वे किसी भी तरह की घुसपैठ को बख्शने के मूड में नहीं है। इन तस्वीरों में कुल 30 जवान हैं जो कि हथियार के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन


ये है भारतीय सेना द्वारा जारी दूसरी तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी ने वीडियो जारी कर दुष्प्रचार फैलाने की कोशिश की
कुछ दिन पहले चीन के एक वेरिफाइड सोशल मीडिया अकाउंट से गलवान में चीनी झंडा फहराते हुए वीडियो साझा किया गया था। इसमें कैप्शन देकर लिखा गया था- 2022 के पहले दिन गलवान घाटी पर चीन का झंडा शानदार तरीके से लहरा रहा है। यह झंडा खास है, क्योंकि इसे एक बार बीजिंग के तियानमेन स्क्वायर पर भी फहराया गया था।


भारतीय सेना ने भी दिया था जवाब 
जब चीनी वीडियो पर जब सवाल उठने लगे तब भारतीय सेना ने जवाब देते हुए कहा कि चीन ने गलवान घाटी के जिस इलाके में झंडा लगाया और फहराया, वो इलाका हमेशा से उसके ही कब्जे में रहा है और इस क्षेत्र को लेकर कोई नया विवाद नहीं है।  

चीन ने अरुणाचल में 15 स्थानों के नाम बदलने की कोशिश की थी
इससे पहले, मीडिया ने बताया कि चीनी सरकार ने नए सीमा कानून को लागू करने से दो दिन पहले अपने नक्शे में अरुणाचल प्रदेश में 15 स्थानों का नाम बदलने की मांग की थी। भारत सरकार ने पिछले गुरुवार को कहा कि उसने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों का नाम अपनी भाषा में रने का प्रयास करने की रिपोर्ट देखी है और कहा कि सीमावर्ती राज्य हमेशा भारत का अभिन्न अंग रहा है और रहेगा और  आविष्कृत नामों को निर्दिष्ट करेगा इस तथ्य को नहीं बदलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed