{"_id":"5f3bec388ebc3e61f26e7101","slug":"indian-army-said-that-recruitment-has-not-been-canceled-and-process-will-begin-very-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने इस साल भर्ती टलने की खबरों को बताया गलत, कहा- जल्द शुरू होगी प्रक्रिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सेना ने इस साल भर्ती टलने की खबरों को बताया गलत, कहा- जल्द शुरू होगी प्रक्रिया
Tue, 18 Aug 2020 08:36 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 18 Aug 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
सेना में भर्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय सेना ने इस साल भर्तियां टलने की खबरों को गलत बताया है। सेना ने कहा है कि इस साल होने वाली भर्तियों को टाला नहीं गया है, ऐसी खबरें गलत हैं। सेना ने कहा है कि राज्य सरकारों की सिफारिशों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Reports in certain sections of the media on the postponement of recruitment in the Indian Army to 2021 are not true. The recruitment process will re-commence earliest based on recommendations of State Governments: Indian Army pic.twitter.com/uPG4L3Lypq
— ANI (@ANI) August 18, 2020विज्ञापन
इस संबंध में भारतीय सेना ने एक बयान में कहा, 'मीडिया के कुछ हिस्सों में ऐसी रिपोर्ट चल रही है कि भारतीय सेना की 2021 के लिए भर्ती टल गई है, जो कि पूरी तरह से गलत है। राज्यों की सिफारिशों पर भर्ती प्रक्रिया को जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।'
विज्ञापन
भारतीय सेना अब संचालन भूमिकाओं के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों की भर्ती करती है। जल्द ही सेना मिलिट्री पुलिस के दूसरे बैच में 100 महिलाओं की भर्ती करने जा रही है। साल 2020-21 की भर्ती के लिए सेना ने एक अधिसूचना भी जारी की थी।