फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army ready to acquire 30 Predator drones from US, may be announced soon

दुश्मन पर और जोरदार होगा हमला: अमेरिका से 30 प्रीडेटर ड्रोन के अधिग्रहण के लिए सेना तैयार, जल्द हो सकती है घोषणा

Tue, 26 Oct 2021 11:56 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 26 Oct 2021 11:56 AM IST
सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व विदेश मंत्री एस जयशंकर दिसंबर में अपने समकक्षों से मुलाकात करेंगे। संभव है कि इस मुलाकात के दौरान यह घोषणा भी कर दी जाए। 

विज्ञापन
Indian Army ready to acquire 30 Predator drones from US, may be announced soon
प्रीडेटर ड्रोन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपनी सीमाओं को दुश्मन से सुरक्षित रखने या फिर किसी भी घुसपैठ और हमले का माकूल जवाब देने के लिए भारतीय सेना अमेरिका से 30 MQ 9A प्रीडेटर ड्रोन का अधिग्रहण करने जा रही है। संभव है कि दिसंबर में होने जा रही दोनों देशों के बीच बैठक में इस रक्षा सौदे की घोषणा कर दी जाए। अधिकारियों के मुताबिक, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर दिसंबर में अपने समकक्षों एंटोनी ब्लिंकन व लॉयड ऑस्टिल से वाशिंगटन में मुलाकात करेंगे। इस द्विपक्षीय वार्ता के दौरान यह महत्वपूर्ण घोषणा की जा सकती है। 

विज्ञापन


अफगानिस्तान पर तालिबान के राज और चीन के आक्रामक रुख के खिलाफ हिंद प्रशांत क्षेत्र में फैल रही अशांति को देखते हुए प्रीडेटर ड्रोन का अधिग्रहण महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस संबंध में अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं। हालांकि, दिसंबर में होने जा रही बैठक में इस संबंध में सरकारी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 
विज्ञापन


तीनों सेनाओं को मिलेंगे 10-10 ड्रोन 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेना की तीनों टुकड़ियों को 10-10 प्रीडेटर ड्रोन दिए जाएंगे। चूंकि, भारतीय नौ सेना पहले से ही दो प्रीडेटर ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। इसलिए अधिग्रहण प्रक्रिया भारतीय वायु सेना व भारतीय सेना की देखरेख में पूरी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के लिए बहुत अहम हैं प्रीडेटर ड्रोन 
चीन के बढ़ रही तनातनी व अन्य पड़ोसी देशों के रुख को देखते हुए यह रक्षा सौदा भारत के लिए बहुत अहम है। चूंकि, चीन की विंग लूंग इन सशस्त्र ड्रोन को पाकिस्तान को बेच रहा है। ये ड्रोन हवा से सतह में 12 मिसाइल लांच कर सकने में सक्षम है। वहीं पाकिस्तान के सहयोगी तुर्की ने भी 2020 में इस क्षमता को हासिल कर लिया था और लीबिया और सीरिया के खिलाफ युद्ध में इन ड्रोन का इस्तेमाल किया था। 


प्रीडेटर ड्रोन की खासियत 
प्रीडेटर ड्रोन हवा से सतह पर हमला करने में सक्षम हैं और ये कई तरह के हथियारों और बम को गिराकर दुश्मन को धूल चटा सकते हैं। खास बात यह है कि यह ड्रोन तीस घंटे से भी अधिक समय तक आसमान में टिके रहने में सक्षम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed