फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian army coas visits Research and Referral Hospital greets patients on New Years Day

Indian Army: सेना प्रमुख ने किया आर्मी अस्पताल का दौरा, एयर मार्शल राधाकृष्णन और पंकज मोहन ने संभाला पदभार

Sun, 01 Jan 2023 10:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 01 Jan 2023 10:43 PM IST
सार

सेना ने ट्वीट किया, सीओएएस जनरल मनोज पांडे और एडब्ल्यूडब्ल्यूए की अध्यक्ष अर्चना पांडे ने दिल्ली छावनी के आर्मी अस्ताल का दौरा किया और सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवार के मरीजों के साथ बातचीत की। उन्होंने नए साल की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
indian army coas visits Research and Referral Hospital greets patients on New Years Day
सेना अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलते सेना प्रमुख - फोटो : एएनआई

विस्तार

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने रविवार को दिल्ली छावनी क्षेत्र के रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में मरीजों से मुलाकात की और उन्हें नए साल की बधाई दी। अधिकारियों ने कहा कि उनके साथ उनकी पत्नी अर्चना पांडे भी थीं। 

विज्ञापन


सेना ने ट्वीट किया, चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ (सीओएएस) जनरल मनोज पांडे और आर्मी वाइव्स वेल्फेयर एसोसिएशन (एडब्ल्यूडब्ल्यूए) की अध्यक्ष अर्चना पांडे ने दिल्ली छावनी के आर्मी अस्ताल का दौरा किया और सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवार के मरीजों के साथ बातचीत की। उन्होंने नए साल की शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 
विज्ञापन

 
एक अन्य ट्वीट में सेना ने कहा, सीओएएस ने डॉक्टरों, नर्सिंग अधिकारियों और पैरामेडिकल स्टाफ के कामों की सराहना की। उन्होंने अनुकूल स्वास्थ्य देखभाल सिस्टम प्रदान करने में उनके प्रयासों की प्रशंसा की। सेना ने जनरल पांडे के अस्पताल दौरे की तस्वीरों को भी साझा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेंगलुरू : एयर मार्शल राधाकृष्णन राधिश ने आईएएफ प्रशिक्षण कमान का पदभार संभाला
उधर, एयर मार्शल राधाकृष्णन राधिश ने रविवार को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) प्रशिक्षण कमान का पदभार संभाला। एक बयान में बताया गया है कि वह एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह का स्थान लेंगे। सिंह चालीस साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं। 

बयान के मुताबिक, एयर मार्शल राधिश राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने ऐसे विमान उड़ाए हैं, जिनमें मिग 27 और मिग 23 एमएफ भी शामिल हैं। वह एक फाइटर स्ट्राइक लीटर, एक इंस्ट्रूमेंट रेटिंग इंस्ट्रक्टर और परीक्षक हैं। इसके मुताबिक, एयर मार्शल राधि ब्रिटेन में ज्वाइंट सर्विस कमांड और स्टॉफ कॉलेज व रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज के स्नातक हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने एक लड़ाकू स्क्वाड्रन और दो सीमावर्ती हवाई ठिकानों की कमान संभाली थी। 

एयर मार्शल राधिस को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 26 जनवरी, 2006 को वायु सेना पदक और 26 जनवरी, 2013 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। 
 

एयर मार्शल पंकज मोहन सिन्हा ने कमांडर-इन-चीफ के रूप में संभाला कार्यभार
एयर मार्शल पंकज मोहन सिन्हा ने रविवार को भारतीय वायुसेना के पश्चिमी वायु कमान के कमांडर-इन-चीफ के रूप कार्यभार संभाला। पश्चिमी वायु सेना कमान संवेदनशील लद्दाख सेक्टर के साथ-साथ उत्तर भारत के कुछ अन्य हिस्सों में हवाई क्षेत्र की सुरक्षा व देखभाल करती है। वह एयर मार्शल एस. प्रभाकरन का स्थान लेंगे। एस प्रभाकरन 39 से अधिक वर्षों तक बल की सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं। 

एयर मार्शल सिन्हा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे से स्नातक हैं और जून 1985 में एक लड़ाकू पायलट के रूप में भारतीय वायु सेना में शामिल हुए थे। वह प्रतिष्ठित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के पूर्व छात्र हैं। एक अनुभवी फाइटर पायलट और ए कैटगरी योग्य फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर एयर मार्शल सिन्हा के पास 4,500 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव है। 37 साल से अधिक के अपने करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण कमांड और स्टाफ नियुक्तियां की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed