फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Indian Army and Tezpur Medical College organized blood donation camp

Blood Donation: भारतीय सेना और तेजपुर मेडिकल कॉलेज ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 97 जवान बने महादानी

Wed, 05 Apr 2023 07:41 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 05 Apr 2023 07:41 PM IST
सार

Blood Donation: सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि सेना के जवान लगातार स्वैच्छिक रक्तदान करके महादानी बनते रहते हैं। जब भी जरूरत होती है, एक आवाज में सेना के जवान रक्तदान करने आते हैं...

विज्ञापन
Indian Army and Tezpur Medical College organized blood donation camp
BLOOD DONATION CAMP - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

तेजपुर के भारतीय सेना के बेस अस्पताल में बुधवार को एक स्वैच्छिक रक्तदान का आयोजन किया गया। तेजपुर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (टीएमसीएच) में रक्त की कमी को दूर करने के लिए भारतीय सेना के बेस अस्पताल में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में 97 ने रक्तदान करके महादानी बने।

विज्ञापन

सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि सेना के जवान लगातार स्वैच्छिक रक्तदान करके महादानी बनते रहते हैं। जब भी जरूरत होती है, एक आवाज में सेना के जवान रक्तदान करने आते हैं। इस बार भी जब देखा गया कि तेजपुर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (टीएमसीएच) में रक्त की कमी महसूस की गई तो इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

रक्तदान शिविर में भारी उत्साह देखा गया, जिसमें 97 सेवारत सेना के स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और महादानी बने। अनुभवी डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों की एक टीम ने रक्तदान की प्रक्रिया का समन्वय किया। रक्तदान शिविर सेना-नागरिक समन्वय का एक अच्छा उदाहरण था और कैसे सामूहिक प्रयास आम लोगों के जीवन पर प्रभाव डाल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed