फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian and French governments negotiating 26 Rafale marine jet deal news in hindi

Rafale Marine Jet: भारत को मिल सकते हैं 26 नए राफेल, विमानों की खरीद के लिए फ्रांस के साथ सौदे पर बातचीत जारी

Fri, 14 Jun 2024 01:24 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 14 Jun 2024 01:24 PM IST
सार

इससे पहले भारत और फ्रांस  के बीच राफेल की खरीदी के लिए 30 मई को बैठक होने वाली थी। मगर लोकसभा चुनाव के चलते इसे जून के दूसरे सप्ताह तक टाल दिया गया था। 
 

विज्ञापन
Indian and French governments negotiating 26 Rafale marine jet deal news in hindi
राफेल जेट। - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय सेना लगातार अपने बेड़े को मजबूत कर रही है। इसी को लेकर एक बार फिर भारत और फ्रांस  के बीच राफेल को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। बताया जा रहा कि दोनों देशों की सरकारों के बीच 26 राफेल समुद्री लड़ाकू विमानों के सौदे को लेकर बातचीत हो रही है। इस दौरान कीमत और अन्य संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जा रही।  

विज्ञापन


पहले इस दिन होनी थी बैठक
इससे पहले भारत और फ्रांस  के बीच राफेल की खरीदी के लिए 30 मई को बैठक होने वाली थी। मगर लोकसभा चुनाव के चलते इसे जून के दूसरे सप्ताह तक टाल दिया गया था। 
विज्ञापन


फ्रांस का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचा
रक्षा सूत्रों ने बताया फ्रांस का एक प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली आया हुआ। इसमें उनके आयुध महानिदेशालय के अधिकारी शामिल हैं, जो भारत के साथ चल रहे राफेल सौदे पर निगरानी रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन दोनों देशों की बातचीत में भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत अधिग्रहण महानिदेशालय के अधिकारी तथा उपयोगकर्ता पक्ष से अन्य सैन्य अधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 हजार करोड़ का सौदा
बता दें, चर्चा 26 राफेल समुद्री लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए हो रही है, जिसकी कुल लागत 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। फिलहाल भारतीय वायु सेना के बेड़े में 36 राफेल मौजूद हैं। विमान को आईएनएस विक्रमादित्य और आईएनएस विक्रांत सहित भारतीय नौसेना के विमान वाहक से संचालित किया जाएगा।

राफेल विमान की खासियत
राफेल एक बहुत ही उपयोगी लड़ाकू विमान है। इसके एक विमान को बनाने में सात करोड़ की लागत आती है। इस विमान की लंबाई 15.27 मीटर होती है और इसमें एक या दो पायलट ही बैठ सकते हैं।  इस विमान की खासियत है कि यह ऊंचे इलाकों में भी लड़ने में माहिर है। राफेल एक मिनट में 60 हजार फुट की ऊंचाई तक जा सकता है। यह अधिकतम 24,500 किलोग्राम का भार उठाकर उड़ने में सक्षम है। इसकी अधिकतम रफ्तार 2200 से 2500 किमी. प्रतिघंटा है और इसकी रेंज 3700 किलोमीटर है। 

ऑप्ट्रॉनिक सिक्योर फ्रंटल इंफ्रारेड सर्च और ट्रैक सिस्टम से लैस इस विमान में एमबीडीए एमआइसीए, एमबीडीए मेटेओर और एमबीडीए अपाचे जैसी कई तरह की खतरनाक मिसाइलें और गन लगी होती हैं, जो पल भर में दुश्मनों को मिट्टी में मिला सकती है। इसमें लगी 1.30 एमएम की एक गन एक बार में 125 राउंड गोलियां चलाने में सक्षम है। इसमें लगी मेटेओर मिसाइल 100 किलोमीटर दूर उड़ रहे फाइटर जेट को भी पलभर में मार गिराने में सक्षम है। इस तरह का मिसाइल चीन-पाकिस्तान समेत पूरे एशिया में किसी के पास भी नहीं है। 

भारत के लिए राफेल क्यों है जरूरी?
पाकिस्तान और चीन से देश की सीमाओं की सुरक्षा हमेशा से एक बड़ा मुद्दा रहा है। वायुसेना में वैसे ही लड़ाकू विमानों की कमी है, ऐसे में राफेल विमान भारत के लिए बहुत ही जरूरी है। इस विमान का उपयोग अफगानिस्तान, इराक, सीरिया, लीबिया और माली में हुई जंगी कार्रवाई में हो चुका है और यह काफी सफल रहा है। अगर राफेल को वायुसेना के जंगी जहाजों के बेड़े में शामिल किया जाता है तो इससे सेना को एक नई ताकत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed