फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian-American man died in a brutal head-on collision in Indianapolis

America: इंडियानापोलिस में दो वाहन टकराए, हादसे में भारतीय मूल के युवक की मौत

Mon, 16 Oct 2023 09:47 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 16 Oct 2023 09:47 AM IST
सार

सन् 1996 में पंजाब के होशियारपुर जिले के रहने वाले सुखविंदर सिंह 15 साल की उम्र में अमेरिका आ गए थे। उनकी मौत अस्पताल में इलाज के दौरान 13 अक्तूबर हो गई थी। दुर्घटना इंडियानापोलिस के पास ग्रीनवुड गांव में हुई।

विज्ञापन
Indian-American man died in a brutal head-on collision in Indianapolis
accident - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के इंडियानापोलिस में इस सप्ताह हुई सड़क दुर्घटना में घायल 42 वर्षीय एक भारतीय मूल के व्यक्ति की मौत हो गई। 

विज्ञापन

सन् 1996 में पंजाब के होशियारपुर जिले के रहने वाले सुखविंदर सिंह 15 साल की उम्र में अमेरिका आ गए थे। उनकी मौत अस्पताल में इलाज के दौरान 13 अक्तूबर हो गई थी। दुर्घटना इंडियानापोलिस के पास ग्रीनवुड गांव में हुई।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 12 अक्तूबर को दो वाहनों की टक्कर हो गई थी। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए थे। शुरुआती जांच से पता चला कि सिंह का अचानक संतुलन बिगड़ गया और उनकी कार सड़क के दूसरी पार चली गई और वहां से गुजर रही अन्य कार से टकरा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी, 15 साल का बेटा और 10 साल की बेटी है। वह 2010 से इंडियानापोलिस में रह रहे थे। वहीं, अन्य कार में सवार 52 वर्षीय व्यक्ति और उसके साथ कार में सवार महिला को गंभीर चोटें आई हैं। उनका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed