{"_id":"59726cd94f1c1b18758b47a6","slug":"indian-american-doctor-sentenced-for-usd-49-million-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अरब रुपये की धोखाधड़ी के मामले में भारतीय मूल के डॉक्टर को अमेरिका में सजा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तीन अरब रुपये की धोखाधड़ी के मामले में भारतीय मूल के डॉक्टर को अमेरिका में सजा
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Sat, 22 Jul 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
Docter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में भारतीय मूल के एक डॉक्टर को अपनी कंपनी के पूर्व शेयरधारकों के साथ लगभग पांच करोड़ डॉलर यानी लगभग तीन अरब रुपये से ज्यादा अधिक की धोखाधड़ी मामले में करीब 10 साल जेल की सजा मिली है। यह डॉक्टर डेमोक्रेटिक नेताओं के लिए बड़े स्तर पर फंड इकट्ठा करता था।
विज्ञापन
मैरीलैंड और वर्जीनिया में लाइसेंस प्राप्त नेत्र सर्जन श्रीधर पोटाराजू ने कंपनी में पूंजी निवेश के रूप में तीन अरब से अधिक की रकम हासिल करने के लिए विटल स्प्रिंग के शेयरधारकों को गलत और भ्रामक जानकारी उपलब्ध कराई थी।
विज्ञापन
न्याय विभाग ने आरोप लगाया है कि 51 वर्षीय पोटाराजू ने कई मौकों पर विटल स्प्रिंग को वित्तीय रूप से एक सफल कंपनी बताया था और कहा था कि जल्द ही विटल स्प्रिंग की बिक्री होने वाली है, जिससे इसके शेयरधारकों को लाभ मिलेगा। इस मामले में कार्यवाहक उप सहायक अटॉर्नी जनरल गोल्डबर्ग ने पोटाराजू को 119 माह कैद की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
प्रतिष्ठित केनेडी सेंटर में भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य का सालाना कार्यक्रम ‘उत्सव’ के आयोजन को लेकर पोटाराजू भारतीय-अमेरिकी समुदाय के बीच काफी लोकप्रिय हैं। बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन के चुनावों के दौरान पोटाराजू डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए धन जुटाने वाले प्रमुख व्यक्ति रहे हैं।