फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ौने 37 लाख की धान हड़पी, बकाया मांगने पर रिवाल्वर तान दी जान से मारने की धमकी

ौने 37 लाख की धान हड़पी, बकाया मांगने पर रिवाल्वर तान दी जान से मारने की धमकी

Sat, 22 Jul 2017 12:55 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
ौने 37 लाख की धान हड़पी, बकाया मांगने पर रिवाल्वर तान दी जान से मारने की धमकी
बकाया मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी अनाजमंडी की एक फर्म से दिल्ली के तीन लोगों ने धान खरीदे, अब फर्म के एजेंट ने बकाया पौने 37 लाख रुपये मांगे तो तीन लोगों को भेजकर जान से मारने की धमकी दिलाई। आरोप है कि, धान खरीदने वालों के कहने पर पहुंचे बदमाशों ने उस पर रिवाल्वर तान दी थी। फर्म के एजेंट की शिकायत पर थाना शहर जगाधरी पुलिस ने एक महिला सहित तीन पर धोखाधड़ी और जान से मारने का केस दर्ज कर लिया है।
नई अनाजमंडी जगाधरी की एक फर्म के एजेंट गौरव कांबोज ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2013-14 में दिल्ली के रहने वाले नितिन सक्सेना, प्रिया सक्सेना और जितेंद्र पाल साहनी उनकी फर्म पर आए थे। नितिन सक्सेना और प्रिया सक्सेना ने खुद को जीसी-28जी, ब्लाक हरिनगर दिल्ली का निवासी बताया। कहा कि, गोहाना और सोनीपत में उनके राइस मिल हैं। उनका हेड आफिस सी-177, फतेहनगर जेल रोड दिल्ली में है। गौरव ने पुलिस को बताया कि तीनों ने उससे उनकी मिल्स के लिए धान खरीदने के लिए कहा। साथ ही 15 दिन में धान की पूरी पेमेंट करने का वादा किया। वह उनकी बातों में आ गया। इस दौरान आरोपियों ने उस समय एक करोड़ 66 लाख 32585 रुपये की धान मिल के लिए खरीद ली। इसमें से 75 लाख रुपये का भुगतान उन्होंने कर भी दिया, जबकि बाकी रकम 15 दिन में देने की बात कही। इधर, आरोपियों की ओर से 15 दिनों में राशि का भुगतान नहीं किया गया। इस पर उन्होंने किसानों से खरीदे गए धान का भुगतान अपने पास से कर दिया। इधर, आरोपियों से बार-बार अपनी रकम मांगने पर तीनों ने उसे रुपयों के बदले दिल्ली के उत्तम नगर में 76 लाख रुपये के दो फ्लैट दे दिए, जबकि बाकी रकम का एक चेक उसे दिया गया। जब यह चेक उसने अपने खाते में लगाया तो वह बाउंस हो गया। मार्च 2014 में चेक बाउंस होने पर जब उसने आरोपियों से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि वे हिमाचल प्रदेश जा रहे हैं। वहां जाते हुए उससे मिलकर जाएंगे। इधर, मार्च के आखिर में तीन अज्ञात युवक अनाजमंडी में उसकी फर्म पर आए। तीनों युवकों ने उसे बोला कि उन्हें नितिन व प्रिया सक्सेना ने भेजा है। उनका पूरे देश में धान खरीदने का बिजनेस है। तीनों युवकों ने उसे रिवाल्वर दिखाकर धमकी दी कि यदि नितिन व प्रिया से दोबारा पैसों की मांग की तो वे उसे जान से मार देंगे। अगर इस बारे में किसी ओर को बताया तो उसके परिवार को भी खत्म कर देंगे। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने देर शाम आरोपी नितिन सक्सेना, प्रिया सक्सेना व जितेंद्र साहनी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई बलजीत सिंह का कहना है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed