फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian-American Army hold mock encounter during Joint military exercise in Ranikhet

भारतीय-अमेरिकी सैनिकों ने किया आतंक रोधी अभ्यास

Mon, 26 Sep 2016 06:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
ब्यूरो/ अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा) Updated Mon, 26 Sep 2016 06:22 AM IST
विज्ञापन
Indian-American Army hold mock encounter during Joint military exercise in Ranikhet
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

आतंकवाद और विद्रोह से निपटने के लिए रानीखेत के चौबटिया में चल रहा भारतीय और अमेरिकी सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास चरमसीमा पर पहुंच गया है। दोनों सेनाओं के जांबाजों ने चौबटिया के घने जंगलों में चल रहे युद्धाभ्यास के दौरान आतंकियों के खिलाफ अभियान की बारीकियां परखीं। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर चौबटिया गांव (काल्पनिक नाम) में छिपे चार आतंकियों को सर्च अभियान चलाकर मारने का अभ्यास किया गया।  

विज्ञापन


संयुक्त युद्धाभ्यास में अमेरिका और भारत के सैनिकों द्वारा जंगल में छिपे आतंकियों को ढूंढ निकालने, उनके द्वारा जमीन पर बिछाए गए माइंस आदि को निष्क्रिय करना, फायरिंग सहित तमाम गतिविधियों का भी प्रदर्शन हुआ। युद्धाभ्यास के दौरान चली तमाम गतिविधियों का प्रदर्शन करते वक्त सैनिकों ने शानदार कार्य किया।
विज्ञापन

 
देर शाम रस्सियों के माध्यम से खाइयों को पार करने, रॉक क्लाइंबिंग सहित तमाम गतिविधियों का भी प्रदर्शन किया गया। 17 सितंबर से शुरू हुआ यह अभ्यास 27 सितंबर तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों का प्राथमिक उपचार भी सिखाया

रानीखेत। विद्रोहियों और आतंकियों के साथ होने वाली मुठभेड़ की घटनाओं में घायल होने वाले जवानों को त्वरित उपचार दिलाने का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सुनसान इलाकों में उपलब्ध बांस, अन्य लकड़ियों से स्ट्रक्चर बनाकर उन्हें प्राथमिक उपचार, सघन चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए दोनों देशों की सेनाएं अनुभवों को साझा कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed