फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian aircraft Tejas joined indian air force

क्या तेजस की बदौलत मजबूत सामरिक ताकत बन पाएगा भारत?

Fri, 01 Jul 2016 04:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Jul 2016 04:54 PM IST
विज्ञापन
Indian aircraft Tejas joined indian air force

स्वदेश में निर्मित एयरक्राफ्ट तेजस को आज वायु सेना के बेड़े में शामिल कर लिया गया। रूस की मदद से बने इस एयरक्राफ्ट को विशेष खूबियों से लैस बताया जा रहा है। यह सिंगल इंजन वाला विमान है जो मल्टी रोल परफार्मेंस देने में सक्षम है। यह ध्वनि से भी तेज रफ्तार से दुश्मनों पर हमला कर सकता है। इसकी टॉप स्पीड 1920 किमी प्रति घंटा तक है।

विज्ञापन


भारतीय वायुसेना तेजस में कई बड़े बदलाव करके इसे पांचवी पीढ़ी के उन्नत लड़ाकू विमान के तौर पर विकसित करने जा रही है। जिसके लिए इसमें करीब 43 बड़े बदलाव किए गए हैं। तेजस में जिस इंजन का इस्तेमाल किया गया है वह काफी उन्नत किस्म का है जो इस विमान को बेहतरीन ताकत और क्षमता प्रदान करता है। तेजस इलेक्ट्रानिक वारफेयर से लैस विमान है जो दुश्मन के रडार और मिसाइल को जाम करने में सक्षम है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि तेजस के वायुसेना में शामिल होने के बाद भारत की हवाई ताकत काफी बढ़ जाएगी। रक्षा विशेषज्ञ भी मान रहे हैं कि तेजस की खूबियों के दम पर भारत चीन जैसे देश को टक्कर देने की ‌स्थिति में आ सकता है। रक्षा क्षेत्र में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए भारत अनसुंधान और रक्षा बजट पर पहले के मुकाबले अब ज्यादा खर्च कर रहा है। क्या आप भी मानते हैं कि इन प्रयासों के बल पर भारत दक्षिण एशिया में एक मजबूत सामरिक ताकत बनकर उभर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed