फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Air Force has approached Supreme Court against allowing wing commander Pooja Thakur

पोस्टिंग को लेकर एयरफोर्स से भिड़ीं पूजा ठाकुर, SC पहुंचा मामला, ओबामा को दी थी सलामी

Sun, 29 Oct 2017 01:20 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा Updated Sun, 29 Oct 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
Indian Air Force has approached Supreme Court against allowing wing commander Pooja Thakur
pooja thakur
राष्ट्रपति बराक ओबामा को गार्ड ऑफ ऑनर देकर चर्चा में आईं विंग कमांडर पूजा ठाकुर एकबार फिर चर्चा में हैं। पूजा ठाकुर के मामले में भारतीय वायुसेना  ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और आरोप लगाया है कि महिला अधिकारी हमेशा से दिल्ली पोस्टिंग की मांग करती आ रही हैं और कठिन क्षेत्रों में पोस्टिंग में रुचि कम ही लेती हैं और ये एक गलत परंपरा है।
विज्ञापन


पूजा की इन मांगों के खिलाफ इंडिया एयर फोर्स ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। भारतीय वायुसेना को सशस्त्र बल ट्रिब्यूनल (एएफटी) ने ठाकुर की बहाली को लेकर आईएएफ को आदेश दिए थे।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका में वायुसेना ने साफ-साफ लिखा है कि महिला अधिकारी उन दो प्रशिक्षित अधिकारियों में से एक हैं जिन्हें बराक ओबामा को गार्ड ऑफ ऑनर के लिए ट्रेनिंग दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा ठाकुर पर आरोप लगाते हुए भारतीय वायुसेना ने यह भी कहा है कि महिला अधिकारी हमेशा से दिल्ली में पोस्टिंग की मांग करती आ रही हैं और कठिन क्षेत्रों में उनकी रुचि कम ही रही है। वायुसेना ने यह भी कहा कि उन्हें यह भी तय करने का मौका दिया गया था कि वह क्या इस सेवा को जारी रखना चाहती हैं या नहीं यह चयन करने का अधिकार भी उन्हें दिया था।

पढ़ें: PM बोले- हमने अपने लिए जीना नहीं सीखा, रहें या नहीं पर देश को बर्बाद नहीं होने देंगे


भारतीय वायुसेना की ओर से विंग कमांडर पूजा ठाकुर को स्थायी कमीशन नहीं देने के बाद तूल पकड़ा था तब विंग कमांडर पूजा ठाकुर ने स्थायी कमीशन के लिए आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल का रुख किया था। तब एएफटी ने पूजा ठाकुर के मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय वायुसेना से इस मामले पर 4 हफ्ते में जवाब मांगा था। 

यह विवाद उस वक्त सामने आया था जब भारतीय वायुसेना ने पूजा ठाकुर को स्थायी कमीशन देने से इंकार कर दियाथा । पूजा ठाकुर ने वायुसेना के फैसले को एकतरफा, भेदभावपूर्ण, मनमाना और अनुचित कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed