{"_id":"5721ee664f1c1b0a61a925c6","slug":"india-written-letter-to-britain-government-for-deportation-of-vijay-mallya","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने ब्रिटिश सरकार को लिखी चिट्ठी, माल्या को भारत को सौंपने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत ने ब्रिटिश सरकार को लिखी चिट्ठी, माल्या को भारत को सौंपने की मांग
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 28 Apr 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
विजय माल्या के डिपोर्टेशन की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों के 9000 करोड़ रुपए लेकर विदेश भागे विजय माल्या को भारत लाने की कवायद तेज कर दी गई है। भारत के विदेश मंत्रालय ने ब्रिटिश उच्चायुक्त को एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में विजय माल्या को भारत को सौंपने की मांग की गई है। विजय माल्या को देश में वापस लाने की कवायद के चलते ही उनका पासपोर्ट भी विदेश मंत्रालय ने रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि विजय माल्या पर बैंकों का करीब 9000 करोड़ रुपए का कर्ज है। इसमें सबसे अधिक कर्ज भारतीय स्टेट बैंक का है, जिसकी रकम करीब 1600 करोड़ रुपए है।
विज्ञापन
इसके अलावा विजय माल्या पर पंजाब नेशनल बैंक का 800 करोड़ रुपए, आईडीबीआई का 800 करोड़ रुपए, बैंक ऑफ इंडिया का 650 करोड़ रुपए, यूको बैंक का 320 करोड़ रुपए, कॉर्पोरेशन बैंक का 310 करोड़ रुपए, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर का 150 करोड़ रुपए, आईओबी का 140 करोड़ रुपए, फेडरल बैंक का 90 करोड़ रुपए, पंजाब और सिंध बैंक का 60 करोड़ रुपए और एक्सिस बैंक का 140 करोड़ रुपए का कर्ज है।
विज्ञापन