फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India will invite Pakistan for meeting of Shanghai Cooperation Organization

शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में पाकिस्तान को न्योता भेजेगा भारत

Wed, 15 Jan 2020 11:21 PM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 15 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
India will invite Pakistan for meeting of Shanghai Cooperation Organization
सांकेतिक तस्वीर

इस साल भारत में होने जा रहे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक के लिए पाकिस्तान को निमंत्रण भेजा जाएगा। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक एससीओ के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए भारत की तरफ से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को बैठक में शामिल होने का औपचारिक बुलावा भेजा जाएगा। अब ये पाकिस्तान को तय करना है कि वह इसमें हिस्सा लेगा या नहीं।

विज्ञापन


भारत पहली बार एससीओ की बैठक की मेजबानी कर रहा है। इसकी जानकारी एससीओ के महासचिव व्लादिमिर नोरोव ने 13 जनवरी को दी। नोरोव 12 जनवरी से चार दिनों के भारत दौरे पर हैं। उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से इस बारे में लंबी बातचीत की। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि जयशंकर से उनकी मुलाकात के दौरान पाकिस्तान को लेकर कोई बातचीत हुई या नहीं।
विज्ञापन


विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है और कहा है कि शंघाई सहयोग संगठन के महासचिव व्लादिमिर नोरोव का उन्होंने स्वागत किया और भारत में एससीओ की बैठक की तैयारियों को लेकर चर्चा की। जयशंकर ने बताया कि भारत इस साल एससीओ की बैठक की जिम्मेदारी बेहतर तरीके से उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एससीओ में 2005 से पर्यवेक्षक की भूमिका में रहा है भारत

नोरोव ने बताया कि एससीओ के सभी सदस्यों ने भारत की मेजबानी का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि इस पूरे क्षेत्र में भारत एक बहुत ही महत्वपूर्ण देश है और यहां आर्थिक विकास की दिशा में आगे बढ़ने की पूरी संभावना है। उन्होंने बताया कि इस दौरान होने वाली कई बैठकों में आर्थिक मामलों को लेकर होने वाली बैठक खासी अहम होगी। 

भारत एससीओ में साल 2005 से ही पर्यवेक्षक की भूमिका में रहा है, जबकि भारत और पाकिस्तान को साल 2017 में इसके पूर्णकालिक सदस्य का दर्जा दिया गया था। शंघाई सहयोग संगठन की शुरुआत साल 2001 में रूस, चीन, किरगिक रिपब्लिक, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान के शंघाई में हुए एक सम्मेलन में हुई थी।

जाहिर है मौजूदा स्थिति में भारत के लिए इस बैठक में पाकिस्तान को निमंत्रण भेजने में कोई मुश्किल नहीं है। बैठक इस साल के अंत में होनी है और तब तक दोनों देशों के बीच क्या उतार-चढ़ाव आते हैं, कहना मुश्किल है। ऐसा भी होता रहा है कि कई देश अपने विदेश मंत्री को या किसी अन्य प्रतिनिधि को भेजकर बैठक में शामिल होने की औपचारिकता पूरी करते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed