फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India will host 10-day Malabar exercise, armies of four countries will show strength

Malabar Exercise: 10 दिवसीय मालाबार अभ्यास की मेजबानी करेगा भारत, चार देशों की सेनाएं दिखाएंगीं दम

Sat, 05 Oct 2024 04:12 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sat, 05 Oct 2024 04:12 PM IST
सार

मालाबार अभ्यास 1992 में भारत और अमेरिका के बीच एक वार्षिक द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास के रूप में शुरू हुआ था। 2015 में जापान और 2020 में ऑस्ट्रेलिया नौसेना अभ्यास में शामिल हुआ।

विज्ञापन
India will host 10-day Malabar exercise, armies of four countries will show strength
मालाबार अभ्यास 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार 10 दिवसीय मालाबार अभ्यास की मेजबानी भारत करेगा। इसमें भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान समेत चार देशों की सेनाएं भाग लेंगीं। भारतीय नौ सेना ने बताया कि आठ अक्तूबर से 18 अक्तूबर तक होने वाले मालाबार अभ्यास 2024 की शुरुआत विशाखापत्तनम में हॉर्बर चरण से होगी। इसके बाद समुद्री चरण होगा। इस दौरान चारों देशों की नौसेनाएं जटिल नौसैनिक अभ्यास करेंगीं। 

विज्ञापन


भारतीय नौसेना के मुताबिक इस अभ्यास में कई भारतीय नौ सैनिक प्लेटफार्म भाग लेंगे। इसमें मिसाइल विध्वंसक, पनडुब्बियां, लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर शामिल होंगे। नौसेना अधिकारियों ने बताया कि यह अभ्यास सहयोग और परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने के लिए डिजाइन की गई गतिविधियों की एक विस्तृत श्रृंखला पर ध्यान केंद्रित करेगा। इसमें सतह, वायु और पनडुब्बी रोधी युद्ध पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


अभ्यास के दौरान समुद्र में पनडुब्बी रोधी युद्ध, सतही युद्ध और वायु रक्षा अभ्यास जैसे जटिल समुद्री अभियान होंगे। मालाबार अभ्यास 1992 में भारत और अमेरिका के बीच एक वार्षिक द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास के रूप में शुरू हुआ था। 2015 में जापान नौसेना अभ्यास में शामिल हुआ। 2020 में ऑस्ट्रेलियाई नौसेना की भी भागीदारी देखी गई। इस अभ्यास का प्रमुख उद्देश्य हिंद प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों को समझना और मिलकर दूर करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed