फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India will help Rwanda in dealing with Coronavirus, PM Modi assured

कोरोना वायरस से निपटने में रवांडा की मदद करेगा भारत, पीएम मोदी ने दिया आश्वासन

Fri, 05 Jun 2020 11:40 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 05 Jun 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
India will help Rwanda in dealing with Coronavirus, PM Modi assured
PM Narendra modi - फोटो : ANI

कोरोना से प्रभावित दुनियाभर के कई मुल्कों की भारत लगातार मदद कर रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कई देशों को जरुरी सुरक्षा और स्वास्थ्य उपकरण मुहैया करवाए हैं। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र और डब्ल्यूएचओ भी भारत की तरफ कर चुका है।

विज्ञापन


इसी मदद को जारी रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागमे से बातचीत में उन्हें मदद का आश्वासन दिया। मोदी ने टेलीफोन के जरिए कहा, 'भारत वैश्विक महामारी से निपटने में अफ्रीकी देश को चिकित्सकीय सहायता समेत लगातार सहयोग मुहैया कराएगा।'
विज्ञापन


पीएम ने बातचीत के दौरान कागमे के नेतृत्व में संकट के प्रभावी प्रबंधन और चुनौती से निपटने में रवांडा के लोगों के दृढ़ संकल्प की सराहना की।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2018 में रवांडा की अपनी यात्रा के बाद से द्विपक्षीय संबंधों में आई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। इसमे कहा गया है कि रवांडा के राष्ट्रपति ने मोदी की यात्रा के दौरान उनके द्वारा भेंट की गई 200 भारतीय गायों का जिक्र किया और कहा कि इससे रवांडा के बच्चों के लिए दूध की उपलब्धता सुधारने और किसानों की आय में बढ़ोतरी में मदद मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों नेताओं ने वैश्विक महामारी के कारण उनकी स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों और अर्थव्यवस्थाओं के समक्ष पैदा हुई चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने संकट से निपटने और लोगों का कुशलक्षेम सुनिश्चित करने के लिए दोनों देशों में उठाए गए कदमों की जानकारी भी साझा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed