फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India will enhance Bhutan defence preparedness, said Rajnath after meeting with Bhutanese military commander

India-Bhutan: 'भूटान की रक्षा तैयारियों को बढ़ाएगा भारत', भूटानी सैन्य कमांडर के साथ बैठक के बाद बोले राजनाथ

Wed, 05 Feb 2025 08:26 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 05 Feb 2025 08:26 AM IST
सार

राजनाथ ने कहा कि 'पड़ोसी पहले' की नीति के तहत भूटान की रक्षा तैयारियों की क्षमता की वृद्धि में भारत अपना पूरा सहयोग देगा। इसमें सैन्य उपकरण, हथियार, हार्डवेयर और परिसंपत्तियों की आपूर्ति भी शामिल है। वहीं, लेफ्टिनेंट जनरल शेरिंग ने भारत के निरंतर सहयोग की सराहना की।

विज्ञापन
India will enhance Bhutan defence preparedness, said Rajnath after meeting with Bhutanese military commander
आज बाबा महाकाल के दर्शन करने आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, दोपहर को करेंगे दर्शन

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत भूटान की रक्षा तैयारियों को बढ़ाने के लिए तत्पर है। सिंह ने रॉयल भूटान आर्मी के मुख्य परिचालन अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल बट्टू शेरिंग के साथ हुई बैठक में यह जानकारी दी। शेरिंग शनिवार से भारत की छह दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान सिंह और लेफ्टिनेंट जनरल शेरिंग ने द्विपक्षीय संबंधों व अन्य विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन


राजनाथ ने कहा कि 'पड़ोसी पहले' की नीति के तहत भूटान की रक्षा तैयारियों की क्षमता की वृद्धि में भारत अपना पूरा सहयोग देगा। इसमें सैन्य उपकरण, हथियार, हार्डवेयर और परिसंपत्तियों की आपूर्ति भी शामिल है। वहीं, लेफ्टिनेंट जनरल शेरिंग ने भारत के निरंतर सहयोग की सराहना की और भूटान की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने तथा रॉयल भूटान आर्मी (आरबीए) कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान करने में सहायता करने के लिए भारत को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


उन्होंने क्षेत्र में शांति और समृद्धि के लिए साझा दृष्टिकोण को साकार करने में भारत के साथ मिलकर काम करने की आरबीए की दृढ़ प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की। इससे पहले शेरिंग ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान के साथ बातचीत की है। शेरिंग का सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिस्री से भी मिलने का कार्यक्रम है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


आज कोलकाता पहुंचेंगे तोबगे
भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) के आठवें संस्करण में भाग लेने के लिए बुधवार को कोलकाता पहुंचेंगे। वह दो दिवसीय बिजनेस कार्यक्रम के विशेष अतिथि हैं। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, भूटान के प्रधानमंत्री बुधवार सुबह यहां पहुंचेंगे। कोलकाता। भूटाकोलकाता। भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) के आठवें संस्करण में भाग लेने के लिए बुधवार को कोलकाता पहुंचेंगे। वह दो दिवसीय बिजनेस कार्यक्रम के विशेष अतिथि हैं। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, भूटान के प्रधानमंत्री बुधवार सुबह यहां पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed