{"_id":"57fd1fa94f1c1b750a28e4ca","slug":"india-will-avenge-pampore-attack","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पांपोर आतंकी हमले का जवाब पीओके में देने को तैयार स्पेशल फोर्स ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पांपोर आतंकी हमले का जवाब पीओके में देने को तैयार स्पेशल फोर्स
गुंजन कुमार /अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 12 Oct 2016 09:53 AM IST
विज्ञापन
Indian Army
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना उड़ी के बदले की तर्ज पर पांपोर आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई कर सकती है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्तर पर यह फैसला लिया गया है कि अब पाकिस्तान को प्रॉक्सी वॉर के तरह किए गए किसी भी आतंकी हमले की बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। इस फैसले के बाद सुरक्षा तंत्र पाक समर्थित आतंकवाद की प्रतिक्रिया की सख्त रणनीति पर काम कर रही है। सरकार आतंकवाद पर भारत के पक्ष में बने वैश्विक समर्थन का भरपूर इस्तेमाल करना चाहती है। सेना ने भी सरकार की इस योजना पर अपनी हामी भर दी है।
उच्चपदस्थ सरकारी सूत्रों ने अमर उजाला को बताया कि बदले की कार्रवाई आतंकी हमले के स्तर पर निर्भर करेगा। सुरक्षा एजेंसियों को अंदेशा है कि पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में सर्जिकल स्ट्राइक के बदले पाकिस्तान फिलहाल आतंकी हमलों का ही सहारा लेगा। लिहाजा पाकिस्तान को यह संदेश जाना जरुरी है कि अब उसे उसकेकिसी भी दुस्साहस की कीमत चुकानी पड़ेगी। सूत्रों ने बताया कि घाटी में मौजूद करीब 250 आतंकियों केजरिए पाक यह काम आसानी से करवा सकता है। खुफिया सूचना के मुताबिक यह आतंकी घाटी में स्थानीय स्तर पर भी युवाओं की भर्ती कर रहे हैं। ऐसे में हरेक ईंट का जवाब पत्थर से देने की रणनीति अपनाई गई है।

भारत के पास औचक कार्रवाई का फायदा
सूत्रों के मुताबिक सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान भी इस गफलत में है कि भारत उसकी हरकत पर अब कैसी प्रतिक्रिया देगा। लिहाजा भारत के पास औचक कार्रवाई का फायदा है।
सूत्रों ने बताया कि एनएसए अजीत दोभाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह को सलाह दी है कि पाकिस्तान को कूटनीति और सैन्य कार्रवाई का स्तर बढा कर उसे वह करने को मजबूर किया जाए जो भारत चाहता है। फिलहाल भारत की प्रार्थमिकता सीमा पार आतंकवाद पर पूरी तरह अंकुश लगाना है।