{"_id":"6746ff524ee36542e5018897","slug":"india-welcomes-israel-lebanon-ceasefire-says-will-lead-to-peace-stability-in-this-region-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ceasefire: इस्राइल-लेबनान युद्धविराम का भारत ने किया स्वागत, कहा-क्षेत्र में आएगी शांति और स्थिरता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ceasefire: इस्राइल-लेबनान युद्धविराम का भारत ने किया स्वागत, कहा-क्षेत्र में आएगी शांति और स्थिरता
Wed, 27 Nov 2024 04:45 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Wed, 27 Nov 2024 04:45 PM IST
सार
Israel-Lebanon ceasefire: अक्टूबर की शुरुआत में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर चिंता जाहिर की थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि वैश्वीकृत दुनिया में कहीं भी संघर्ष वास्तव में हर जगह समस्याएं पैदा करता है।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर
- फोटो : ANI/@DrSJaishankar
विस्तार
भारत ने इस्राइल और लेबनान के बीच में संघर्ष विराम का स्वागत किया है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हम हमेशा से तनातनी खत्म करने, संयम बरतने और बातचीत तथा राजनयिक कूटनीति अपनाने पर बल देते रहे हैं। हमें लगता है कि इस घटनाक्रम से क्षेत्र में शांति और स्थिरता आएगी।
रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइल और लेबनान स्थित हिजबुल्ला के बीच संघर्ष विराम बुधवार सुबह शुरू हुआ। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, हम इस्राइल और लेबनान के बीच घोषित संघर्ष विराम का स्वागत करते हैं। हमने हमेशा तनाव कम करने, संयम बरतने और बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का आह्वान किया है। हमें उम्मीद है कि इन घटनाक्रमों से व्यापक क्षेत्र में शांति और स्थिरता आएगी।
अक्टूबर की शुरुआत में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर चिंता जाहिर की थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि वैश्वीकृत दुनिया में कहीं भी संघर्ष वास्तव में हर जगह समस्याएं पैदा करता है। ईमानदारी से कहें तो आज, चाहे वह यूक्रेन में संघर्ष हो या मध्य पूर्व (पश्चिम एशिया) में। पूरी दुनिया इससे प्रभावित है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार, युद्ध विराम के कुछ घंटों बाद जश्न के बीच दक्षिण लेबनान के लंबे समय से विस्थापित निवासी अपने घरों को लौटने लगे हैं।

Our statement on ceasefire announced between Israel and Lebanon:https://t.co/75xLsCZr2B pic.twitter.com/r3mMB25XbY
विज्ञापन विज्ञापन— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) November 27, 2024